ePaper

Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं रखते हैं घर के मुख्य द्वार पर ये चीजें? लौटकर कभी नहीं आएगी मां लक्ष्मी

Updated at : 03 Apr 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips For Home

Vastu Tips For Home

Vastu Tips: अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को रखते हैं तो इन्हें तुरंत ही यहां से हटा लें. जब आप इन चीजों को रखते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी का कभी भी आगमन नहीं होता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने घर के मुख्य द्वार पर किसी भी चीज को रख देते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर कभी भी नहीं रखना चाहिए. जब आप इनमें से किसी भी चीज को रखते हैं तो आपके घर पर कभी भी मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुख्य द्वार पर न रखें जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर के मुख्य द्वार पर जूते और चप्पलों को नहीं रखना चाहिए। अगर आप जूते और चप्पलों को रखना चाहते हैं तो उसके लिए ऐसी किसी जगह को चुनें जहां वे घर में घुसते समय किसी को दिखाई न दे. अगर आप घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पलों को रखते हैं तो आपके घर पर कभी भी मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

सूखे हुए पौधों को रखने से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर के मुख्य द्वार पर सूखे या फिर मुरझाये हुए पेड़ और पौधों को नहीं रखना चाहिए. इस तरह के जो पौधे होते हैं वे निगेटिविटी का कारण बनते हैं. जब आप इन्हें अपने मुख्य दरवाजे पर रखते हैं तो जीवन में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना जरूर करना पड़ता है.

घर के मुख्य द्वार के पास न हो खंभा

कई बार ऐसा होता है कि आपके घर के मुख्य द्वार के पास ही बिजली या फिर किसी अन्य चीज का खंभा नहीं रखना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको अपने घर के मुख्य द्वार के पास बड़े आकार के पत्थरों को रखने से भी बचना चाहिए. इस तरह की जो चीजें होती है उनकी वजह से आपको कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. जब आप इन चीजों को मुख्य द्वार के पास रखते हैं तो आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी पर्स में पैसों के साथ तो नहीं रखते ये चीजें? रखने वाले हो जाते हैं कंगाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola