ePaper

Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

Updated at : 02 Apr 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips

AI Generated image

Vastu Tips: अगर आप चाहते है कि आपको एक खुशहाल जीवन जीने का मौका मिले तो ऐसे में आपको कभी भी इन चीजों को किसी और से मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अक्सर इन चीजों का इस्तेमाल मांगकर करने वाला बर्बाद हो जाता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो बिना सोचे-समझे दूसरों से चीजों का मांगकर इस्तेमाल करते हैं. बता दें ऐसी कई चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल आपको कभी भी मांगकर नहीं करना चाहिए. जब आप इन चीजों को दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करते हैं तो आपके जीवन में कई तरह की मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मांगकर न पहनें दूसरों की घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किसी अन्य व्यक्ति से मांगकर घड़ी नहीं पहननी चाहिए. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि आपकी घड़ी को पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी दोनों से ही जोड़कर देखा जाता है. यह एक मुख कारण है कि जब आप दूसरे से घड़ी मांगकर पहनते हैं तो इसके परिणाम बेहद ही अशुभ हो सकते हैं. अगर आप किसी अन्य व्यक्ति से उनकी घड़ी मांगकर पहनते हैं तो आपका बुरा समय शुरू हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: शनिवार को इन जगहों पर दीपक जलाने से पूरी होगी हर मनोकामना, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास

किस से न मांगे रूमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किसी अन्य व्यक्ति से उसका रूमाल भी नहीं लेना चाहिए. अगर आप दूसरे से रूमाल लेकर इसका इस्तेमाल करते हैं तो आप दोनों के ही बीच का रिश्ता खराब हो सकता है. कई बार रिश्ता टूट भी जाता है.

किसी और से अंगूठी मांगना होता है अशुभ

वास्तु शास्त्र में दूसरे व्यक्ति से मांगकर उसकी अंगूठी पहनने से भी मना किया गया है. जब आप किसी और से अंगूठी मांगकर उसे पहनते हैं तो आपके जीवन पर सिर्फ आर्थिक समस्याएं ही नहीं आती है बल्कि आपकी सेहत पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी पर्स में पैसों के साथ तो नहीं रखते ये चीजें? रखने वाले हो जाते हैं कंगाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola