ePaper

Vastu Tips: किचन में इन बर्तनों को उल्टा रखने वाला हो जाता है गरीब, जीवनभर नहीं छूटता परेशानियों का दामन

Updated at : 07 Apr 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for kitchen

pic credits: pexels

Vastu Tips: आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको अपने किचन में किन बर्तनों को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए. इन बर्तनों को उल्टा करके रखने वाला इंसान गरीब हो जाता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. हमारे वास्तु शास्त्र में हमारे किचन को लेकर भी कई तरह के नियम बताए गए हैं जिनका पालन हमें जरूर करना चाहिए अगर हमें एक सुख और समृद्धि से भरा हुआ जीवन जीना है तो. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे बर्तनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी किचन में उल्टा करके नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन बर्तनों को उल्टा करके रखते हैं तो आपको पूरी जिंदगी आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

किचन में इन बर्तनों को कभी न रखें उल्टा

अगर आप एक सुख-समृद्धि से भरा हुआ जीवन जीना चाहते हैं तो ऐसे में आपको धोने के बाद सभी बर्तनों को अच्छे से व्यवस्थित करके उनकी जगह पर रख देना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है. वहीं, बात करें उन बर्तनों की जिन्हें आपको किचन में कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए तो इनमें कढ़ाई और तवा शामिल है. जब आप किचन में कढ़ाई को उल्टा करके रखते हैं तो इसका आपके सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है और परिवार में लड़ाई झगड़े भी काफी बढ़ जाते हैं. अगर आप नियमित तौर पर ऐसा करते रहते हैं तो आपके जीवन में पैसों से जुड़ी समस्याएं आने लगती है और आपको एक दरिद्र व्यक्ति की तरह जीवन बिताना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

तवे को उल्टा करके रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप किचन में तवे को उल्टा करके रखते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है. कई बार ऐसा होने की वजह से घर की तरक्की रुक भी जाती है. अगर आप आर्थिक समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं तो आपको किचन में कभी भी तवे को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं रखते हैं घर के मुख्य द्वार पर ये चीजें? लौटकर कभी नहीं आएगी मां लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola