ePaper

Vastu Tips: घर के एंट्री गेट पर लगाएं ये चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा व बरसेगा धन

Updated at : 23 Feb 2024 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: घर के एंट्री गेट पर लगाएं ये चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा व बरसेगा धन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे घर और जीवन में सुख समृद्धि और अच्छी ऊर्जा सुनिश्चित करता है, इसलिए हमें अपने घर में खास तौर से वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र आप के घर और जीवन में अच्छी ऊर्जा सुनिश्चित करने का एक विज्ञान है, और इसे कई लोग मानते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप ये चीजें अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर रखते या लगाते हैं तो आप के जीवन में सुख समृद्धि के साथ आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

तोरण

घर के द्वार पर तोरण लटकाना भारतीय घरों की एक पुरानी परंपरा है, खास तौर पर दिवाली जैसे त्योहारों में लोग अपने घरों पर अलग-अलग तरह के सुंदर तोरण लगाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप को अपने घर से नकारात्मकता को दूर करना है तो आप को आम, पीपल, या अशोक के पत्तों से बने तोरण बनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए. हालांकि आप को ये ध्यान देने की जरूरत है कि जब तोरण की पत्तियां सुख जाएं तो आप उन्हें नई पत्तियों के साथ बदल दें.

कांच के बर्तन में फूल

अपने घर के बाहर किसी कांच के बर्तन में पानी भरकर उसमें कुछ फूलों की पंखुड़ियां डालकर रखें, वास्तु के अनुसार ये बेहद ही शुभ है. कहा जाता है कि घर के बाहर ऐसी चीज़ें धन और समृद्धि को आकर्षित करती हैं और साथ ही आप के घर के एंट्रेंस को और भी खूबसूरत बनाती हैं.

माता लक्ष्मी के चरणों की स्टिकर

कहा जाता है कि जो लोग अपने घरों के बाहर माता लक्ष्मी के चरणों वाली स्टिकर या तस्वीर लगाते हैं, उनपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, इसे हिंदू धर्म में बेहद ही शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से हमारे घर में धन की वृद्धि और समृद्धि बनी रहती है.

स्वास्तिक

स्वास्तिक चिन्ह का हिंदू धर्म में बड़ा ही महत्व है. ऐसा माना जाता है कि अगर हम अपने घर के प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाते हैं तो इससे हमें सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार स्वास्तिक रोग और शोक को भी कम करता है और इसे घर पर लगाना बेहद ही शुभ है.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola