गर्मियों में दोपहर तक टिफिन से आने लगती है बदबू? खाने को फ्रेश और टेस्टी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Published by :Saurabh Poddar
Published at :11 May 2026 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
tiffin packing tips

टिफिन में खाने की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें? Ai image

Tiffin Packing Tips: गर्मियों में टिफिन का खाना जल्दी खराब होना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार इसकी वजह हमारी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे या परिवार का खाना लंच टाइम तक फ्रेश, टेस्टी और सुरक्षित बना रहे, तो ये आसान टिप्स जरूर आपके काम आएंगे.

विज्ञापन

Tiffin Packing Tips: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी स्कूल या ऑफिस जाते समय खाने की चीजें ले जाने के लिए टिफिन का इस्तेमाल करते हैं. घर में बनी चीजें न सिर्फ हेल्दी होती हैं, बल्कि बाहर मिलने वाले खाने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित भी मानी जाती हैं. लेकिन गर्मियों के मौसम में अक्सर टिफिन में पैक किया गया खाना जल्दी खराब हो जाता है. कभी उसमें से अजीब बदबू आने लगती है, तो कभी उसका स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. ऐसे खाने को खाने से पेट दर्द, गैस और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर छोटे बच्चों की सेहत के लिए फ्रेश और न्यूट्रिशियस खाना बहुत जरूरी होता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसी समस्या होती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें टिफिन पैक करते समय अपनाकर आप खाने को लंबे समय तक फ्रेश और टेस्टी बनाए रख सकते हैं.

हमेशा सही टिफिन का करें इस्तेमाल

अगर आप खाने की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहती हैं तो आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक सही टिफिन का चुनाव जरूर करें. हमेशा एक अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट टिफिन का इस्तेमाल करें ताकि बाहर की हवा टिफिन के अंदर न जा सके. प्लास्टिक और स्टील वाले टिफिन की तुलना में ये एयरटाइट टिफिन सबसे सेफ और ड्यूरेबल माने जाते हैं. अगर आपका बच्चा काफी लंबे समय बाद खाना खाता है, तो आप एक इंसुलेटेड टिफिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह के टिफिन में खाने का टेम्परेचर काफी देर तक सही बना हुआ रहता है.

ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन

गर्म खाना तुरंत पैक करने की गलती न करें

कई बार हम यह गलती भी करते हैं कि सुबह जल्दबाजी होने की वजह से हम गर्मागर्म खाने की चीजों को तुरंत ही टिफिन में पैक कर देते हैं. आपको कभी भी यह गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो टिफिन के अंदर भाप जमा होने लग जाती है जिससे अंदर मॉइस्चर बनने लगता है. यह मॉइस्चर खाने की चीजों को जल्दी खराब कर देती है. अगर आप खाने की चीजों को पैक कर रहे हैं, तो पहले उन्हें अच्छी तरह से ठंडा जरूर होने दें. जब आप इन्हें ठंडा कर लेते हैं, तो ये ज्यादा देर तक फ्रेश और टेस्टी बने रहते हैं.

ड्राई सब्जियां और हल्का खाना रखें

अगर आपको नहीं पता तो बता दें, टिफिन में रखी गयी ज्यादा ग्रेवी वाली सब्जियां या फिर बहुत ही ज्यादा स्पाइसी चीजें काफी जल्दी खराब हो जाती हैं. आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप टिफिन में ड्राई सब्जियां, पराठे, थेपला, पोहा, उपमा, इडली और वेज सैंडविच जैसी चीजें ही पैक करें. इस तरह की चीजें खाने में काफी ज्यादा लाइट होती हैं और लंबे समय तक टिफिन में फ्रेश भी रहती हैं. इसके अलावा इस तरह की चीजें बच्चे आसानी से खा भी लेते हैं बिना टिफिन को गंदा किये.

फल और सलाद अलग डिब्बे में पैक करें

अगर आप अपने बच्चे या फिर पति के टिफिन में फलों और सलाद को पैक कर रहे हैं, तो उन्हें अलग करके रखने में ही आपकी समझदारी है. कटे हुए फल काफी जल्दी खराब हो सकते हैं, जिस वजह से आपको इन्हें हमेशा एक एयरटाइट डिब्बे में पैक करना चाहिए. ऐपल, नाशपाती या केला जैसे फलों पर थोड़ा नींबू का रस डालने से उनका रंग और फ्रेशनेस लंबे समय तक बनी रहती है. इसके अलावा आपको सलाद को भी सूखा हुआ रखना है ताकि उसमें से पानी छूटे नहीं.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

साफ-सफाई का रखें खास ख्याल

खाने की चीजें कितनी भी अच्छी क्यों न हो, अगर आपका टिफिन अच्छे से साफ नहीं है तो भी वह जल्दी ही खराब हो सकता है. टिफिन पैक करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से जरूर धो लें और बर्तनों को भी अच्छी तरह से साफ करके सुखा लें. बता दें जब टिफिन गीला होता है तो उसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं. ऐसा न हो इसके लिए टिफिन को हर दिन गर्म पानी और साबुन से धोकर जरूर सुखाएं.

दही और डेयरी प्रोडक्ट्स को संभालकर रखें

गर्मियों के इन दिनों में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही, पनीर या फिर क्रीम से बनी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. अगर आप इस तरह की चीजों को टिफिन में पैक करने जा रहे हैं तो सुबह के समय इन्हें फ्रेश तैयार करके ही टिफिन में पैक करें. इसके अलावा एक ही टिफिन में काफी ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स न रखें. इसके अलावा इन्हें पैक करते समय ही अपने बच्चे से इन्हें जल्दी खाकर खत्म करने को कहें. इस तरह के डेयरी प्रोडक्ट्स को पैक करने के लिए हमेशा ही एक इंसुलेटेड कंटेनर का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है.

ये भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola