Sweet Potato Puri: घर पर शकरकंद से बनाएं टेस्टी और कुरकुरी पूरी, बच्चे और बड़े सभी खाएंगे चाव से

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

sweet potato puri (AI Image)

Sweet Potato Puri: सादी पूरी खाकर आप भी हो चुके हैं बोर तो सर्दियों में शकरकंद की पूरी को ट्राई कर सकते हैं. आप इस पूरी को नाश्ते, लंच या डिनर में बना सकते हैं.

विज्ञापन

Sweet Potato Puri: शकरकंद को अक्सर लोग उबाल कर खाते हैं. अगर आप हर बार एक ही तरह से शकरकंद खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नई रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप पूरी को बना सकते हैं. शकरकंद की पूरी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसका हल्का मीठा स्वाद खाने में बेहद लाजवाब लगता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं शकरकंद की पूरी को तैयार करने का तरीका. 

शकरकंद की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शकरकंद- 2
  • आटा- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

शकरकंद की पूरी को कैसे तैयार करें?

  • शकरकंद की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप शकरकंद को उबाल लें और छिलका हटा लें. इसे आप अच्छे से मैश कर लें.
  • अब आप एक बर्तन में आटा को लें. अब आप इसमें नमक, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • इसके बाद आप मैश किया हुआ शकरकंद को डाल दें. थोड़ा-थोड़ा पानी और तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटा को आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • पूरी बनाने के लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को लें और बेलन की मदद से पतली पूरी बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरी को फ्राई कर लें. इस तरह से आप सारे पूरी को तैयार कर लें.
  • गरमा-गरम पूरी को आप चटनी या अपने पसंदीदा सब्जी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola