ePaper

Suji Besan Halwa: बचपन की यादें करें ताजा, नानी-दादी के अंदाज में बनाएं सूजी-बेसन का हलवा 

Updated at : 07 Sep 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
besan suji halwa recipe

besan suji halwa recipe (AI image)

Suji Besan Halwa: जब भी मीठा खाने की इच्छा हो, तो सूजी-बेसन का हलवा सबसे आसान और टेस्टी डिश है. चाहे पूजा हो या परिवार के लिए कुछ बनाना, ये हलवा हर टाइम के लिए बेस्ट है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

विज्ञापन

Suji Besan Halwa: बचपन से ही हम नानी-दादी के हाथ से बना हलवा बड़े चाव से खाते आए हैं. घर की रसोई में बनी गरमा-गरम हलवे का स्वाद हर किसी का मन मोह लेता है. यही वजह है कि हलवा सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि हमारी मीठी यादों और अपनों के प्यार से जुड़ा हुआ है. त्योहारों पर, पूजा-पाठ में प्रसाद या फिर मीठा खाने का मन हो जाए, हलवा हमेशा हर मौके के लिए बेस्ट है. सूजी और बेसन से बना यह हलवा घर में बनाना बहुत आसान है. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको सूजी-बेसन हलवा बनाने की आसान और झटपट रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर न सिर्फ अपनी मीठी क्रेविंग्स को पूरा कर सकते हैं बल्कि अपने परिवार के सदस्य को भी खुश कर सकते हैं. 

सूजी-बेसन हलवा बनाने के लिए सामग्री 

  • बेसन – 1/2 कप
  • सूजी – 1/2 कप
  • घी – 3 बड़े चम्मच
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • दूध – 1 कप
  • पानी – 1/2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
  • काजू, किशमिश, बादाम – 2-3 बड़े चम्मच (कटे हुए)

यह भी पढ़ें- Lauki Halwa Recipe: बिना किसी झंझट के इस तरह बनाएं हेल्दी लौकी का हलवा 

यह भी पढ़ें- Khajur Roll Recipe: बिना चीनी के घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर रोल

सूजी-बेसन हलवा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच घी गरम करें. 
  • इसके बाद घी में बेसन और सूजी डालकर हल्के आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं. 
  • अब इसमें धीरे-धीरे दूध और हल्का पानी डालें. इसे लगातार चलाते रहें. 
  • हलवे में स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • इसके बाद इलायची पाउडर, काजू, किशमिश और बादाम डालकर हलवे को 2-3 मिनट अच्छे से पकाएं. 
  • अब तैयार है आपका गरमा-गरम सूजी बेसन का हलवा. इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स सजाकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Imli Ka Achar: आम का नहीं बनाएं इमली का अचार, स्वाद ऐसा कि हर निवाले को बना देगा खास 

यह भी पढ़ें- Creamy Corn Cheese: पिज्जा-बर्गर को भूल जाएंगे बच्चे, ट्राई करें ये टेस्टी क्रीमी कॉर्न चीज

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola