Khajur Roll Recipe: बिना चीनी के घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर रोल

Updated:
विज्ञापन
khajur roll recipe

khajur roll recipe (AI image)

Khajur Roll Recipe: बारिश के दिनों अगर आप भी कुछ टेस्टी और हेल्दी मिठाई की तलाश में है? तो ये लेख आपके लिए हैं. आज हम आपको घर पर आसानी से बिना चीनी की मिठाई, खजूर रोल बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Khajur Roll Recipe Recipe: बरसात का मौसम ठंडी हवा, गर्म चाय और स्वादिष्ट खाने की याद ताजा कर देता है. ऐसे समय में कुछ ऐसा खाना चाहिए जो स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद भी हो. ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बहुत ही टेस्टी और हेल्दी खजूर रोल बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है. साथ ही इसमें बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट जैसे मेवे मिलाए जाते हैं, जो हड्डियों को ताकत देते हैं.  ये रोल न सिर्फ स्वाद में भरपूर है, बल्कि हेल्थ का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से खजूर रोल बनाने के बारे में. 

खजूर रोल बनाने के लिए सामग्री 

  • खजूर – 2 कप 
  • काजू – आधा कप (कटे हुए)
  • बादाम – आधा कप (कटे हुए)
  • पिस्ता – आधा कप (कटे हुए)
  • अखरोट – आधा कप 
  • घी – 1-2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच 
  • पोस्ता दाना – 2 टेबलस्पून (गार्निश के लिए)

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

खजूर रोल बनाने की विधि 

  • सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर मिक्सर में थोड़ा दरदरा पीस लें. 
  • अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी गरम करें और उसमें सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को डालकर हल्का सुनहरा भूनकर एक प्लेट में निकाल लें. 
  • इसके बाद अब उसी कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर दरदरा पिसा हुआ खजूर डालें.  
  • इसे 3-4 मिनट धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें, जब तक ये नरम न हो जाए. 
  • अब भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर को खजूर में मिलाएं फिर इसे अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें. 
  • अब इस मिश्रण से रोल तैयार करें रोल को पोस्ता के दाने के साथ लपेटें. इसके बाद अब रोल को एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटकर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. फिर इसे निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब तैयार है आपके घर में बना टेस्टी और हेल्दी खजूर रोल. 

यह भी पढ़ें- Imli Ka Achar: आम का नहीं बनाएं इमली का अचार, स्वाद ऐसा कि हर निवाले को बना देगा खास 

यह भी पढ़ें- Creamy Corn Cheese: पिज्जा-बर्गर को भूल जाएंगे बच्चे, ट्राई करें ये टेस्टी क्रीमी कॉर्न चीज

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola