Lauki Halwa Recipe: बिना किसी झंझट के इस तरह बनाएं हेल्दी लौकी का हलवा
Published by : Priya Gupta Updated At : 18 Jul 2025 4:32 PM
lauki halwa recipe (AI image)
Lauki Halwa Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट हलवा खाना चाहते हैं, तो लौकी का हलवा एक बेस्ट ऑप्शन हैं. ये खाने में हल्का, पौष्टिक और झटपट बनने वाला होता है, जो बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को बहुत पसंद आता है.
Lauki Halwa Recipe: अगर आप मीठे में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो स्वाद में लाजवाब हो, सेहतमंद हो और आसानी से घर पर बन जाए, तो लौकी का हलवा आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. ये पचने में हल्की और शरीर को ठंडक देती है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इसका हलवा खासतौर पर उपवास, त्योहारों या खास मौकों पर बनाया जाता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में.
लौकी का हलवा बनाने के लिए सामग्री
- लौकी (गार्निश किया हुआ) – 2 कप
- दूध – 2 कप
- चीनी – स्वादानुसार
- घी – 2 चम्मच
- इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)
- किशमिश – 1 चम्मच
यह भी पढ़ें- Khajur Roll Recipe: बिना चीनी के घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर रोल
यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी
लौकी का हलवा बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें, फिर इसमें गार्निश किया हुआ लौकी डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर भून लें.
- जब इसमें कच्ची महक निकल जाए, तो उसमें दूध डालें.
- अब कुछ मिनट के लिए लौकी को दूध में पकने दें जब तक दूध सूख न जाए.
- अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और हलवे को चलाते रहें.
- इसे अच्छे से धीमी आंच पर पकाएं, फिर इसके ऊपर से इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें कटे हुए ड्राय फ्रूट्स और किशमिश डालें और अच्छे से चलाकर पकाते रहें, जब्तक हलवा से घी न छोड़ने लगे.
- गैस बंद करके हलवा को सर्व करें और ऊपर से सूखे मेवे को सजाकर गरमा गरम सबको परोसें.
यह भी पढ़ें- Imli Ka Achar: आम का नहीं बनाएं इमली का अचार, स्वाद ऐसा कि हर निवाले को बना देगा खास
यह भी पढ़ें- Creamy Corn Cheese: पिज्जा-बर्गर को भूल जाएंगे बच्चे, ट्राई करें ये टेस्टी क्रीमी कॉर्न चीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










