ePaper

Steam Facial: घर पर करें स्टीम फेशियल,बिना खर्च के पाएं पार्लर जैसा ग्लो

Updated at : 07 Apr 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Steam Facial

Steam Facial

Steam Facial : घर पर स्टीम फेशियल करके आप न केवल अपनी त्वचा को ताजगी और ग्लो दे सकते हैं बल्कि यह पार्लर जाने के खर्च को भी बचा सकता है.

विज्ञापन

Steam Facial: हमारी जिदंगी इतनी फास्ट हो गई है कि पार्लर जाने के लिये समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है.कारण यह है कि लोगों की जिदंगी बहुत ज्यादा व्यस्त हो गई हैं.ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप बिना पार्लर गये है अपने चेहरे को निखार सकते हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

चेहरे की करें सफाई

स्टीम फेशियल लेने से पहले यह जरूरी है कि आपका चेहरा पूरी तरह से साफ हो.इसके लिए एक माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करें ताकि स्किन से तेल, गंदगी और मेकअप पूरी तरह से हट जाए.

क्लींजर से चेहरे को करें साफ

साफ और ताजगी से भरी स्किन पर स्टीम का असर ज्यादा प्रभावी होता है.क्लींजर से चेहरे की सफाई करने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं जिससे स्टीम का असर और बढ़ जाता है.यदि आप डबल क्लींजिंग प्रक्रिया अपनाते हैं तो यह चेहरे को गहरे से साफ करता है और स्टीम का असर और बेहतर बना देता है.

चेहरे पर स्टीम लें

गर्म पानी का बर्तन एक टेबल पर रखें और अपने चेहरे को उससे लगभग 8 से 10 इंच की दूरी पर रखें.यह देख लें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो. अब एक बड़ा तौलिया अपने सिर पर डालें ताकि स्टीम बाहर न निकल सके और सीधे आपकी स्किन तक पहुंचे.तौलिया से चेहरे को कवर करने से स्टीम एकाग्र हो जाती है और स्किन पर इसका असर अधिक होता है.

फेस मास्क लगाएं

स्टीम लेने के बाद आपकी स्किन पूरी तरह से रिलेक्श हो गई है और अब फेस मास्क लगाने का सही समय है. फेस मास्क न केवल त्वचा के पोर्स को टाइट करता है बल्कि यह त्वचा को गहरी नमी, पोषण और ग्लो भी प्रदान करता है.यह आपकी त्वचा की टोन और टेक्सचर को सुधारता है और चेहरा ताजगी और चमक से भर जाता है.

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola