अपनी कान की बनावट से जानें पर्सनालिटी, देखें कैसा होता है स्वभाव और नेचर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jan 2023 6:08 AM
Shape of your ear reveals about your Personality: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के कान को देखकर उसके स्वभाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और उसके व्यक्तित्व बताया जा सकता है. आइए जानते हैं आपके कानों की बनावट क्या कहती है.
Shape of your ear reveals about your Personality: आपके चेहरे की बनावट आपकी खूबसूरती तो बयां करती ही है और साथ ही ये आपकी पहचान भी है. चेहरे में व्यक्ति के कान खूबसूरत होते हैं तो उस व्यक्ति की सुन्दरता में चार-चांद लग जाते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के कान को देखकर उसके स्वभाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और उसके व्यक्तित्व बताया जा सकता है. आइए जानते हैं आपके कानों की बनावट क्या कहती है.
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान का आकार मोटा होता है वो बहुत ही साहसी माने जाते हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि ऐसे लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा नाम कमाते हैं, परंतु ये लोग भरोसे के लायक नहीं होते. स्वभाव से काफी स्वार्थी माने गए हैं. ये जीवन में सफलता पाना तो चाहते हैं परंतु उसके लिए मेहनत बिल्कुल नहीं करना पंसद करते.
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान सामान्य आकार से कुछ छोटे आकार के होते हैं, ऐसे लोग बलशाली होते हैं. इन लोगों पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है. ऐसा माना जाता है कि इन लोगों की कला के क्षेत्र में भी रूचि ज्यादा रहती है. ये लोग बिजनेस भी खूब पैसे कमाते हैं. ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं.
ऐसे व्यक्ति आमतौर पर धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करते हैं. हालांकि इनके पास बुद्धि का कोई अभाव नहीं होता है. लेकिन संदेह और डर की भावना हावी रहती है. अत्यन्त छोटे कान वाले व्यक्ति कंजूस माने जाते हैं.
लंबे कान परिश्रम के सूचक हैं. जिन व्यक्तियों के कान लंबे होते हैं वे परिश्रमी तथा कर्मठ होते हैं. ये कभी किसी काम में पीछे नहीं हटते और जो काम हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं, चाहे उसमें कितनी ही कठिनाइयां आएं. लंबे कान बुद्धिमान व्यक्तियों के होते हैं. ऐसे व्यक्ति किसी भी बात का गहराई से अध्ययन करने के बाद ही अपनी प्रतिक्रिया देते हैं.
चौड़े कान वाले लोग जीवन में खुश रहते हैं. इनकी किस्मत काफी अच्छी होती है. इन्हें कम प्रयासों में ही सफलता हासिल हो जाती है. इन्हें पैसों की तंगी का सामना कम ही करना पड़ता है. ये लोग धार्मिक स्वभाव के होते हैं. दान-पुण्य के कार्यों में इनका ज्यादा मन लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










