Saree for Wedding Function: शादी फंक्शन में गेटअप को लेकर हैं परेशान, यहां पर देखें लेटेस्ट ट्रेंड

Wedding function saree ( AI gnerated image)
Saree for Wedding Function: घर में शादी होने वाली है या नई शादी के बाद किसी फंक्शन में जाने की सोच रहे हैं तो आप इन साड़ियों में एक सिलेक्ट कर सकते हैं. साड़ी से आपका लुक एलिगेंट लगेगा और सब की निगाहें भी आपके ऊपर होगी.
Saree for Wedding Function: शादी का मौसम स्टार्ट हो चुका है और अगर आप भी कोई वेडिंग अटेन्ड करने की सोच रहे हैं तो आप इस तरीके से तैयार हो सकते हैं. शादी में जाने से पहले क्या पहने इस बात की चिंता पहले होने लग जाती है. साड़ी एक ऐसा ड्रेस है जो हमेशा एवरग्रीन है और एक एलिगेंट लुक भी देता है. अगर आप किसी शादी फंक्शन में जा रही हैं या नई-नई शादी हुई है तो आप ये साड़ी पहन सकते हैं.
रेड बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी शादी के फंक्शन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये रॉयल लुक देता है. रेड और गोल्ड का कांबिनेशन आपके ऊपर अच्छा लगेगा. इसे आप मिनिमल गोल्ड ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकते हैं. नई दुल्हन के ऊपर भी ये लुक काफी जचेगा.
सिल्क की साड़ी

अगर आप सुंदर लुक पाना चाहते हैं और गर्मी में कुछ हल्का गेटअप चाहते हैं तो सिल्क साड़ी पहन सकते हैं. इस लुक में गजरे का भी इस्तेमाल इसको और बढ़ाता है.
शिमरी और एंबेलिश्ड साड़ी

पार्टी फंक्शन में जा रहे हैं तो शिमरी और एंबेलिश्ड साड़ी पहन सकते हैं. ये साड़ी पार्टी के लिए अच्छी चॉइस है. इस साड़ी से आप मॉर्डन लुक पा सकते हैं.

हेवी वर्क साड़ी

हेवी वर्क साड़ी शादी और पार्टी जैसे ओकेजन के लिए परफेक्ट है. इसे पहनने के बाद आपका लुक शानदार नजर आएगा. हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी भी एक अच्छा विकल्प है.
यह भी पढ़ें- Fashion Tips: दिखना चाहते हैं फैशनेबल, गर्मी के सीजन में पहनें ये ट्रेंडी फुटवियर
यह भी पढ़ें- Bridal Skin Care Tips: गर्मियों में शादी को लेकर हो रही है टेंशन, इन टिप्स से आएगा चेहरे पर ब्राइडल ग्लो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










