Bridal Skin Care Tips: गर्मियों में शादी को लेकर हो रही है टेंशन, इन टिप्स से आएगा चेहरे पर ब्राइडल ग्लो

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 09 Apr 2025 8:41 AM

विज्ञापन

Vastu Tips

Bridal Skin Care Tips: गर्मियों में अक्सर त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाती है. इसको लेकर होने वाली दुल्हन स्ट्रेस में आ जाती है. अगर आपकी भी शादी कुछ ही समय में होने वाली है और स्किन को लेकर चिंता में हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Bridal Skin Care Tips: शादियों का सीजन अब बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है. खरमास खत्म होने के बाद से ही शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है और शादी भी इन शुभ कार्यों में से एक है. किसी भी लड़की के लिए शादी जिंदगी का अहम फैसला होता है. इस दिन हर दुल्हन सबसे सुंदर दिखना चाहती है मगर शादी की टेंशन का असर स्किन पर पड़ता है. वेडिंग सीजन के साथ गर्मी का मौसम भी है और इस मौसम में स्किन केयर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इस मौसम में धूप और पसीने के कारण स्किन की रंगत घटने लग जाती है. अगर शादी में कम समय बच रहा है तो इन टिप्स की मदद जरूर लें और खास दिन पर शानदार दिखें. 

हाइड्रेशन है जरूरी 

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को मिलती है. शादी की भागदौड़ में ब्राइड अक्सर पानी का सेवन कम मात्रा में करती हैं. इसका असर स्किन पर होता है और त्वचा डल नजर आती है. आप पानी अधिक मात्रा में लें साथ ही हाइड्रेट रहने के लिए गर्मी में मिलने वाले फलों का भी सेवन करें.

स्किन केयर रूटीन को करें फॉलो

ब्राइड को अपनी स्क्रीन के रूटीन का पूरा ध्यान रखना चाहिए. चेहरे की सफाई से लेकर टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना ना भूलें. अक्सर ब्राइड गर्मी के कारण मॉइश्चराइजर को स्किप कर देती हैं. ऐसा करना स्किन को नुकसान पहुंचाता है. सनस्क्रीन भी है बेहद जरूरी और भूल से भी स्किप ना करें. रात को भी सोने से पहले स्किन केयर रूटीन में चेहरे पर क्लेंजर, सीरम और मॉइश्चराइजर लगाएं.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Homemade Face Packs for Summer: छिन गई है चेहरे की रंगत, इन फेस पैक का करें इस्तेमाल, आसानी से घर पर बनाएं

नींद के साथ कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं

शादी का तनाव आपके मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल सकता है. इस समय में मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए. आप कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें. अच्छी नींद से सेहत भी ठीक रहता है और स्किन का गलो भी बढ़ता है. 

इस गलती को करने से बचें

शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए ब्राइड कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं. अगर शादी में कम समय बचा हुआ है तो आप कोई भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करें. ऐसा करने से स्किन एलर्जी हो सकती है. 

एक्सफोलिएट और फेस मास्क 

हफ्ते में 1-2 बार स्किन को एक्सफोलिएट करना भी जरूरी है . गर्मी में स्किन ऑयली हो जाती है और इसके कारण चेहरे पर पिंपल की समस्या देखने को मिलती है. एक्सफोलिएट करने से स्किन से डेड सेल्स बाहर निकल जाते हैं और स्किन चमकदार नजर आती है. गर्मी में ग्लो पाने के लिए आप घर पर खीरे से बने फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे को ग्लोइंग बनाना नहीं पड़ेगा जेब पर भारी, घर पर आसानी से पाएं पार्लर जैसा फेशियल निखार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola