Homemade Face Packs for Summer: छिन गई है चेहरे की रंगत, इन फेस पैक का करें इस्तेमाल, आसानी से घर पर बनाएं

Updated:
विज्ञापन
Facial AT Home

skin care tips (AI generated image)

Homemade Face Packs for Summer: त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको अच्छी स्किन केयर रूटीन फॉलो करना पड़ता है. गर्मी में धूप के कारण त्वचा खराब हो जाती है. इस फेस पैक को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इनके इस्तेमाल से आपको फर्क नजर आएगा.

विज्ञापन

Homemade Face Packs for Summer: गर्मियों का असर स्किन पर देखने को मिलता है. तेज धूप और गर्मी के कारण त्वचा की रंगत फीकी पड़ने लगती है. गर्मी में सेहत का भी देखभाल करना बेहद जरूरी है. इस मौसम में पानी की कमी के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं. पानी की कमी चेहरे की रौनक को भी कम करता है. अगर आप भी अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो इन फेस मास्क की मदद ले सकते हैं. इन फेस मास्क का इस्तेमाल आपके स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा. तो आइए जानते हैं इन फेस मास्क को बनाने और इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में. 

गर्मी में चेहरे की देखभाल 

गर्मी में धूप और धूल का असर त्वचा पर पड़ता है. गर्मी में त्वचा को नियमित रूप से साफ करते रहें. इस मौसम में पानी भी अधिक मात्रा में पीना चाहिए. फलों और सब्जियों का सेवन खासकर जो गर्मी के सीजन में मिलता है जैसे तरबूज, खीरा का सेवन करना चाहिए. इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है और पोषक तत्व से भी भरपूर है जो स्किन के लिए लाभदायक है. 

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

इन फेस मास्क का इस्तेमाल करने से मिलेगा फायदा 

एलोवेरा और खीरे से बना मास्क: इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरे को धोकर इसको बारीक पीस लें. 2-3 चम्मच खीरे के पेस्ट में 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिला दें. इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं. इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगे रहने दें. 20 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें. इस फेस मास्क से आपका चेहरे पर ताजगी नजर आएगी. खीरा और एलोवेरा स्किन को हाइड्रेटेड रखता है. 

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे को ग्लोइंग बनाना नहीं पड़ेगा जेब पर भारी, घर पर आसानी से पाएं पार्लर जैसा फेशियल निखार

शहद के साथ केला: स्किन को गर्मियों में ग्लोइंग बनाने के लिए आप शहद और केले का फेस मास्क लगा सकते हैं. इसे बनाने के लिए केले को अच्छे से मैश कर लें अब इस मैश किए हुए केले में एक चम्मच शहद को मिला दें. इसे अपने फेस पर लगाने के बाद 15 मिनट के बाद साफ कर लें.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola