अगस्त में जन्मे जुड़वा बच्चों के नाम में चाहिए परफेक्ट मैच? ये जोड़ियां कर लें शॉर्टलिस्ट

Updated:
विज्ञापन

जुड़वा बच्चों के लिए नाम, pc - AI

Twin Baby Names: अगस्त में जन्मे जुड़वा बच्चों के लिए ढूंढ रहे हैं प्यारे और अर्थपूर्ण नाम? बेटियों और बेटों के लिए यहां देखें लिस्ट.

विज्ञापन

Twin Baby Names: अगस्त का महीना आपके परिवार के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया है और घर में जुड़वा बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं, तो नाम भी खास होना चाहिए. जुड़वा बच्चों के नाम चुनते समय माता-पिता अक्सर चाहते हैं कि दोनों नाम एक-दूसरे से जुड़े हों, लेकिन सुनने में अलग और प्यारे भी लगें. अगर आप भी अपने नन्हे मेहमानों के लिए खूबसूरत और अर्थ वाले नाम खोज रहे हैं, तो इन नामों की जोड़ियों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

जुड़वा बेटियों के लिए नाम

जुड़वा बेटियों के लिए नाम , PC - AI
जुड़वा बेटियों के लिए नाम , PC - AI

काव्या और नव्या - काव्या यानी कविता, नव्या यानी नई और प्रशंसनीय

अन्वी और आन्या - अन्वी यानी देवी का नाम, आन्या यानी कृपा

आर्या और आरोही -आर्या यानी श्रेष्ठ, आरोही यानी आगे बढ़ने वाली

सिया और रिया - सिया यानी देवी सीता, रिया यानी सुंदर

तारा और तारिका - तारा यानी सितारा, तारिका यानी छोटी तारा

अदिति और अद्विका - अदिति यानी असीम, अद्विका यानी अनोखी

इशिता और ईशानी - इशिता यानी श्रेष्ठ, ईशानी यानी देवी पार्वती

दिया और दिव्या - दिया यानी दीपक, दिव्या यानी दिव्य और सुंदर

मायरा और मिशिका - मायरा यानी प्रिय, मिशिका यानी मधुर

वाणी और वान्या - वाणी यानी मधुर आवाज, वान्या यानी ईश्वर का उपहार

जुड़वा बेटों के लिए नाम

जुड़वा बेटों के लिए नाम, Pc - AI
जुड़वा बेटों के लिए नाम, Pc - AI

आरव और विहान - आरव यानी शांत, विहान यानी सुबह की पहली किरण

अर्णव और अथर्व - अर्णव यानी समुद्र, अथर्व यानी ज्ञानी

ईशान और रुद्र - दोनों भगवान शिव के नाम हैं

दक्ष और ध्रुव - दक्ष यानी कुशल, ध्रुव यानी अटल

नक्ष और लक्ष्य - नक्ष यानी चंद्रमा, लक्ष्य यानी मंजिल

अयान और अर्णव - अयान यानी ईश्वर का उपहार, अर्णव यानी समुद्र

विवान और विहान - विवान यानी जीवन से भरपूर, विहान यानी सुबह

युवान और युवराज - युवान यानी युवा, युवराज यानी राजकुमार

शिवांश और शिवाय -शिवांश यानी भगवान शिव का अंश, शिवाय यानी भगवान शिव

आरुष और आदित्य - आरुष यानी सूरज की पहली किरण, आदित्य यानी सूर्य

यह भी पढ़ें: अगस्त के महीने में हुआ है बेटे का जन्म? उसके लिए ये 30 खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम कर लें शॉर्टलिस्ट


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola