Saraswati Puja Special Recipe: बसंत पंचमी पर घर में बनाएं खिली-खिली बसंती पुलाव,नोट करें रेसिपी
Published by : Shinki Singh Updated At : 16 Jan 2026 6:20 PM
Saraswati Puja Special Recipe
Saraswati Puja Special Recipe : बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती को लगाएं केसरिया मीठे चावल का भोग. जानें घर पर आसानी से खिली-खिली बसंती पुलाव बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.
Saraswati Puja Special Recipe: बसंत पंचमी का त्योहार हमारे लिये बेहद खास होता है और इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व माना गया है.ऐसे में बसंत पंचमी पर आप भी बसंती पुलाव बना कर मां सरस्वती को भोग लगा कर उन्हें प्रसन्न कर सकती है.बसंती पुलाव को कई लोग केसरिया मीठे चावल के नाम से भी जानते हैं. केसर की खुशबू, देसी घी का स्वाद और सूखे मेवों से भरपूर यह पुलाव न केवल दिखने में आकर्षक होता है बल्कि खाने में भी लाजवाब लगता है.तो इस बार मां सरस्वती को भोग लगाने के लिये आप भी बसंती पुलाव के रेसिपी को ट्राय करिये.
सामग्री
- पानी – 2 कप
- घी – 2 बड़े चम्मच
- केसर – 5–6 धागे (थोड़े गर्म दूध में भिगोएँ)
- हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
- दानेदार चीनी – 3–4 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
- काजू – 8–10 (तले हुए)
- किशमिश – 8–10
- पिस्ता – 5–6 (कटी हुई)
- साबुत हरी इलायची – 2–3
- तेज पत्ता – 1
- नमक – चुटकी भर
बनाने की विधि
- चावल धोकर भिगोए: बासमती चावल को 15–20 मिनट पानी में भिगों दें.
- घी गर्म करें: एक पैन में घी डालकर हल्दी और तेज पत्ता डालें. फिर इलायची डालकर 30 सेकंड भूनें.
- सुखी मेवे भूनें: काजू और किशमिश को हल्का भून लें और अलग रख दें.
- चावल पकाए: अब भीगें हुए चावल डालें और 1–2 मिनट तक हल्का भूनें.
- पानी और केसर डालें: 2 कप पानी और केसर वाला दूध डालें, नमक और चीनी मिलाए.
- ढककर पकाएं: मध्यम आंच पर ढककर चावल पकाएं जब तक पानी सूख न जाए और चावल फूल जाए.
- गार्निश करें: भुने हुए मेवे और पिस्ता ऊपर डालें.
Also Read : Basant Panchami Special Recipes : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें स्वादिष्ट मालपुआ का प्रसाद
Also Read : Royal Kesariya Sabudana Kheer:बसंत पंचमी पर बनाएं खास शाही और मलाईदार साबूदाना खीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










