Pongal Special Recipe Ideas: पोंगल के खास मौके पर ट्राई करें ये 7 साउथ इंडियन डिशेज, जो स्वाद में हैं लाजवाब

Updated:
विज्ञापन
Pongal Special Recipe Ideas: पोंगल के खास मौके पर ट्राई करें ये 7 साउथ इंडियन डिशेज, जो स्वाद में हैं लाजवाब

Pongal Special Recipe Ideas: पोंगल के मौके पर आप भी खाने में कुछ स्वादिष्ट साउथ इंडियन रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो आप इन डिशेज को बना सकते हैं.

विज्ञापन

Pongal Special Recipe Ideas: पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. ये त्योहार 4 दिनों तक मनाया जाता है. कोई भी त्योहार स्वादिष्ट खाने के बिना अधूरा होता है. पोंगल के खास मौके पर आप भी ये 7 साउथ इंडियन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इन डिशेज का स्वाद लाजवाब होता है. आइए जानते हैं कुछ रेसिपी आइडियाज.  

चावल और सांभर को करें ट्राई

rice and sambar
Rice and sambar (ai image)

उबले हुए चावल के साथ गरमा गरम सांभर खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. सांभर बनाने के लिए पहले तूर दाल को धोकर अच्छे से पका लें. कड़ाही में अपनी पसंदीदा सब्जियां को डालकर पका लें. इसमें हल्दी, सांभर मसाला, पकी हुई दाल और नमक डालकर उबाल लें. एक पैन में तेल गर्म कर राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगा लें. इसमें आप इमली का पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. 

स्वीट पोंगल को करें ट्राई

sweet pongal recipe
Sweet pongal recipe (ai image)

पोंगल के मौके पर आप स्वीट पोंगल को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको चावल और मूंग दाल की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले चावल और मूंग दाल को धोकर हल्का सा भून लें. कुकर में चावल, दाल और पानी डालकर अच्छी तरह पका लें. गुड़ की चाशनी बनाकर आप इसमें डाल दें. एक अलग पैन में घी गर्म करके काजू और किशमिश को भूनें. इसे आप चावल-दाल के मिश्रण में डाल दें.

रवा पोंगल को करें ट्राई

rava pongal image
Rava pongal image (ai image)

रवा पोंगल बनाने के लिए कुकर में मूंग दाल में पानी डालकर अच्छी तरह पका लें. फिर कड़ाही में घी डालें. इसमें काली मिर्च, काजू, अदरक और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें. इसमें आप रवा को डालकर भूनें. इसके बाद दाल को डाल दें. पानी और नमक डालकर इसे गाढ़ा होने तक पका लें.

टोमैटो राइस को करें ट्राई

tomato rice
Tomato rice (ai image)

आप टोमैटो राइस को बना सकते हैं. चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें. कड़ाही में तेल गर्म कर राई, करी पत्ता और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद आप अदरक-लहसुन पेस्ट और कटे टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिला लें. चावल डालकर हल्के हाथ से मिला लें. पानी डालकर चावल को नरम होने तक पका लें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम टोमैटो राइस सर्व करें.

वेन पोंगल को करें ट्राई

ven pongal recipe
Ven pongal recipe (ai image)

आप वेन पोंगल को भी ट्राई कर सकते हैं. वेन पोंगल बनाने के लिए चावल, नमक और मूंग दाल को धोकर एक साथ कुकर में पका लें. अब एक पैन में घी करें और काली मिर्च, जीरा, काजू, अदरक और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं. इस तड़के को आप चावल दाल के मिश्रण में मिला दें. 

टैमरिंड राइस को करें ट्राई

tamarind rice image
Tamarind rice image (ai image)

टैमरिंड राइस भी आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले इमली को गर्म पानी में भिगो दें. इमली का गाढ़ा पल्प निकाल लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें इसमें राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, उड़द दाल, चना दाल और मूंगफली डालकर भूनें. अब इमली का पल्प, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2–3 मिनट पका लें. इसमें पके हुए चावल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

कोकोनट राइस को करें ट्राई

coconut rice
Coconut rice (ai image)

कोकोनट राइस  बनाने के लिए सबसे पहले चावल धोकर पकाकर ठंडा कर लें. कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप राई, उड़द दाल, चना दाल, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगा लें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल डालकर हल्का सा भूनें. तैयार चावल और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. इस तरीके से आप स्वादिष्ट कोकोनट राइस तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Pongal 2026: इस साल कब मनाया जाएगा पोंगल का त्योहार, यहां से जानें सही डेट्स

यह भी पढ़ें: Pongal Rangoli Design: बढ़ जाएगी घर-आंगन की रौनक, जब पोंगल पर बनाएंगे ये शानदार रंगोली डिजाइन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola