Navratri Special Juice: व्रत में रखें बॉडी को एनर्जी से भरपूर, रेडी करें ये संतरे का जूस 

Published by : Priya Gupta Updated At : 24 Sep 2025 2:50 PM

विज्ञापन

Navratri Special Juice (AI image)

Navratri Special Juice: क्या आप भी व्रत में कुछ हल्का और टेस्टी ड्रिंक बनाने का सोच रहे है? तो एक घर पर संतरे का जूस को बनाकर जरूर ट्राई कीजिए.

विज्ञापन

Navratri Special Juice: व्रत के दौरान शरीर को डिटॉक्स और रिफ्रेश करने वाली चीजों की आवश्यकता होती है. 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आपने भी नौ दिनों का उपवास रखा है, तो इस संतरे के जूस को घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. इस जूस को पीते ही आपको न केवल ठंडक और तरोताजा महसूस होगी, बल्कि ये आपके व्रत या नवरात्रि के नियमों के हिसाब से पूरी तरह अच्छी भी है. इसे आप सुबह, दोपहर में या शाम के समय भी पी सकते हैं. तो चलिए, इस नवरात्रि में अपने लिए बनाएं ये स्पेशल संतरे का जूस, जो स्वाद में मीठा, और सेहत में पोषक है. इसे बनाना बहुत आसान है. 

संतरे का जूस बनाने के लिए सामग्री 

  • संतरा (Orange) – 4-5 बड़े, छिले और कटे हुए
  • शहद (Honey) – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – ½ कप (जरूरत लगे)
  • पुदीना पत्ता – 4-5 पत्ते (गार्निश के लिए)
  • बर्फ के टुकड़े – जरूरत अनुसार

यह भी पढ़ें- Navratri Special Drink: शारदीय नवरात्रि में ट्राई करें ये स्पेशल ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार पिएंगे

यह भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये सुपर टेस्टी मखाना खीर, स्वाद ऐसा कि हर किसी को रहेगा याद 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये स्पेशल व्रत रेसिपी, खाने वाले बार-बार बनाने की करेंगे डिमांड

संतरे का जूस बनाने की विधि

  • सबसे पहले संतरे को छीलकर टुकड़ों में काट लें. 
  • अब एक ब्लेंडर में संतरे के टुकड़े डालें. 
  • फिर इसमें 1-2 चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस डालें,
  • अगर आपको जूस बहुत गाढ़ा लगे तो आधा कप पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. 
  • तैयार हुए जूस को छलनी से छान लें, फिर गिलास में जूस डालें, ऊपर से बर्फ और पुदीने के पत्ते डालकर गार्निश करें. 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये स्पेशल व्रत रेसिपी, खाने वाले बार-बार बनाने की करेंगे डिमांड

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola