राजमा-छोले भिगोना भूल गए? बर्फ का ये आसान जुगाड़ मिनटों में करेगा कमाल

Kitchen Hacks (AI Image)
राजमा, छोले या दाल भिगोना भूल गए? चिंता न करें, जानें प्रेशर कुकर की खास ट्रिक से इन्हें मिनटों में पकाने का आसान तरीका, जो बचाएगा आपका समय.
Kitchen Hacks: राजमा, छोले और कुछ दालों को पकाने से पहले कई घंटे या पूरी रात भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है. इससे वे जल्दी पकते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर होता है. लेकिन कई बार जल्दबाजी या काम की वजह से इन्हें भिगोना याद नहीं रहता. ऐसे में खाना बनाने का पूरा प्लान बदल जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो एक आसान किचन ट्रिक आपकी मदद कर सकती है.
भिगोना भूल जाएं तो क्या करें?
अगर आपने राजमा, छोले या दाल पहले से नहीं भिगोई है, तो सबसे पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें प्रेशर कुकर में डालें. इसके साथ करीब आधा लीटर पानी, स्वादानुसार नमक और एक ट्रे के बराबर बर्फ के टुकड़े डाल दें. कुकर का ढक्कन बंद करके करीब 25 से 30 मिनट तक पकाएं. प्रेशर अपने आप निकलने के बाद ढक्कन खोलें. कई बार इस तरीके से दाने काफी नरम हो जाते हैं और आगे ग्रेवी बनाना आसान हो जाता है.
कैसे काम करता है यह तरीका
राजमा और छोले का बाहरी छिलका काफी सख्त होता है. जब ठंडे बर्फ के टुकड़े और पानी एक साथ गर्म होते हैं, तो तापमान में तेजी से बदलाव आता है. माना जाता है कि इस बदलाव से दानों का बाहरी हिस्सा थोड़ा ढीला पड़ सकता है, जिससे पानी अंदर तक पहुंचने में मदद मिलती है.
इसके अलावा प्रेशर कुकर के अंदर बनने वाला तेज दबाव भी दानों को जल्दी नरम करने में मदद करता है. हालांकि, इस तरीके का असर दानों की किस्म और उनकी पुरानी या नई फसल होने पर भी निर्भर कर सकता है.
ध्यान रखें ये बातें
- बहुत पुराने राजमा या छोले को पकने में ज्यादा समय लग सकता है.
- अगर पहली बार में पूरी तरह नरम न हों, तो कुछ मिनट और प्रेशर में पका सकते हैं.
- पकने के बाद ही मसाले और ग्रेवी तैयार करें.
- बेहतर स्वाद और पाचन के लिए समय मिलने पर रातभर भिगोकर पकाना अब भी सबसे अच्छा तरीका माना जाता है.
यह भी पढ़ें: बारिश में मशरूम बनाना है? शेफ रणवीर बरार ने बताया इसे साफ करने का सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










