बारिश में मशरूम बनाना है? शेफ रणवीर बरार ने बताया इसे साफ करने का सही तरीका

Updated:
विज्ञापन
Mushroom Cleaning Tips (AI Image)

Mushroom Cleaning Tips (AI Image)

बारिश के मौसम में मशरूम को साफ रखना एक चुनौती हो सकती है. शेफ रणवीर बरार ने मशरूम को साफ करने के दो बेहद आसान तरीके अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए हैं.

विज्ञापन

Mushroom Cleaning Tips: बारिश के मौसम में मशरूम जल्दी गंदा हो सकता है. ऐसे में सब्जी बनाने से पहले इसे सही तरीके से साफ करना जरूरी है. मशरूम को साफ करने के तरीके को लेकर मशहूर शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर आसान टिप्स साझा किए हैं. उनके बताए तरीकों से मशरूम की सतह पर लगी गंदगी को आसानी से हटाया जा सकता है.

बारिश में मशरूम को सही तरीके से साफ करना क्यों जरूरी है?

बारिश के मौसम में वातावरण में नमी अधिक रहती है. ऐसे में मशरूम की सतह पर मिट्टी, धूल या अन्य गंदगी चिपकी रह सकती है. इसलिए इसे पकाने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. कई लोग मशरूम को सीधे पानी में धो देते हैं, लेकिन शेफ रणवीर बरार के अनुसार ऐसा करने से मशरूम जरूरत से ज्यादा पानी सोख सकता है, जिससे इसकी बनावट और स्वाद प्रभावित हो सकता है.

शेफ रणवीर बरार के अनुसार आटे से करें सफाई

शेफ रणवीर बरार के मुताबिक, मशरूम को साफ करने के लिए सबसे पहले उसे एक बर्तन में रखें और उस पर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क दें. अब हाथों से हल्के-हल्के रगड़ते हुए पूरे मशरूम पर आटा लगा दें. आटा मशरूम की सतह पर लगी मिट्टी और गंदगी को ढीला करने में मदद करता है.

इसके बाद कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर साफ पानी से हल्के हाथों से धो लें. इस तरीके से मशरूम बिना ज्यादा देर पानी में भिगोए अच्छी तरह साफ हो जाता है.

छीलकर भी कर सकते हैं साफ

शेफ रणवीर बरार ने मशरूम साफ करने का एक और तरीका भी बताया है. अगर मशरूम पर ज्यादा गंदगी दिखाई दे रही हो, तो सबसे पहले उसका निचला सख्त हिस्सा (स्टेम का सिरा) हटा दें. इसके बाद ऊपर की पतली बाहरी परत को धीरे-धीरे हाथ से छील लें.

अब इसे बहते पानी में जल्दी से धो लें और साफ कपड़े या किचन टिश्यू से हल्का सुखा लें. इसके बाद मशरूम सब्जी, सूप या अन्य डिश बनाने के लिए तैयार है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • मशरूम को लंबे समय तक पानी में भिगोकर न रखें.
  • धोने के बाद इसे जल्द इस्तेमाल करना बेहतर होता है.
  • अगर गंदगी कम हो तो गीले कपड़े या पेपर टॉवल से भी साफ किया जा सकता है.
  • हमेशा ताजा और बिना खराब गंध वाले मशरूम का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: क्या आपके किचन के बर्तन कहीं हो तो नहीं गए 'एक्सपायर'? जानें कब बदल देना है जरूरी


विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola