Moong Dal Vegetable Idli: सुबह-सुबह नाश्ते में बनाएं टेस्टी रेसिपी, ट्राई करें मूंग दाल वेजिटेबल इडली

Updated at : 12 Nov 2025 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
moong dal vegetable idli

moong dal vegetable idli ( AI Image)

Moong Dal Vegetable Idli: ब्रेकफास्ट में आप कुछ टेस्टी रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. सुबह में आप मूंग दाल वेजिटेबल इडली को बना सकते हैं. आइए जानते हैं मूंग दाल वेजिटेबल इडली को बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Moong Dal Vegetable Idli: सुबह में गरमा-गरम नाश्ता मिल जाए तो दिन की शुरुआत बढ़िया हो जाती है. अक्सर लोग ब्रेकफास्ट में इडली खाना पसंद करते हैं. अगर आपको भी इडली खाना पसंद है और आप कुछ नई रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप  मूंग दाल वेजिटेबल इडली को सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं. ये रेसिपी ऑफिस के लंच बॉक्स में ले जाने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है. मूंग दाल वेजिटेबल इडली को आप आसानी से बना सकते हैं और इसका स्वाद लाजवाब होता है. आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मूंग दाल वेजिटेबल इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग दाल- 1 कप
  • हरी मिर्च – 1-2
  • सूजी- 3 बड़े चम्मच 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • दही- आधा कप
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच
  • गाजर- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • प्याज- 1
  • बीन्स- 3-4 
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • मटर- आधा कप 
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Moringa Chilla Recipe: दिन की शुरुआत करें मोरिंगा चीला से, झटपट तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी

मूंग दाल वेजिटेबल इडली को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल वेजिटेबल इडली बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंग दाल को धो लें और 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. आप अगर इडली को सुबह में बनाने वाले हैं तो रातभर के लिए मूंग दाल को भिगो दें.
  • अब आप दाल को मिक्सी जार में डालें. इसमें हरी मिर्च और पानी डालकर बारीक पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप दही, सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ गाजर, प्याज, बीन्स और शिमला मिर्च को बारीक काटकर डालें.
  • अब आप कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी धनिया पत्ती और मटर डाल कर मिला दें. इसमें बेकिंग सोडा को भी डाल दें.
  • इडली स्टीमर में पानी को गर्म करें. अब इडली के सांचे में तेल को लगाएं और इसमें आप मिश्रण को डालें. इडली को ढककर आप 15 मिनट के लिए पका लें. जब ये पक जाए तो इसे बाहर निकाल लें और थोड़ी देर ठंडा होने दें. इसके बाद सांचे से बाहर निकाल दें. 

यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola