Urad Dal Tikki: शाम में फैमिली को चाय के साथ सर्व करें टेस्टी स्नैक्स, बनाएं उड़द दाल की टिक्की

urad dal tikki ( AI Image)
Urad Dal Tikki: शाम में परिवार के लोगों के लिए कुछ स्पेशल स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो उड़द दाल की टिक्की को तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं उड़द दाल टिक्की बनाने की विधि.
Urad Dal Tikki: अगर आप फैमिली के लिए शाम में चाय के साथ स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो उड़द दाल की टिक्की को जरूर ट्राई करें. उड़द दाल की टिक्की को शाम के नाश्ते में बनाकर आप घरवालों को मजेदार सरप्राइज दे सकते हैं. इस सरप्राइज से घरवाले भी खुश हो जाएंगे. सभी लोगों के साथ बाते करते हुए टिक्की को खाना एक मजेदार अनुभव होगा. चटनी के साथ आप उड़द दाल की टिक्की को सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से उड़द दाल की टिक्की को बनाने का आसान तरीका.
उड़द दाल की टिक्की के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- उड़द दाल- 1 कप
- हरी मिर्च- 1-2
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- प्याज- 1
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
उड़द दाल की टिक्की को कैसे तैयार करें?
- उड़द दाल की टिक्की बनाने के लिए उड़द दाल को धो लें. अब आप इसे 5-6 घंटे के लिए भिगो दें. दाल को मिक्सी जार में डालें और दरदरा पीस लें. दाल को आप एक बर्तन में निकाल लें.
- अब आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी धनिया पत्ती को डालें. इसके बाद आप चावल का आटा, हल्दी पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और नमक को डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- टिक्की बनाने के लिए तवा को गर्म करें. इसमें आप तेल को डालें. अब आप हाथों में थोड़ा सा हिस्सा मिश्रण का लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसे तवे पर डालें. थोड़ा सा तेल डालकर आप दोनों तरफ से टिक्की को पका लें. टिक्की को प्लेट में निकाल लें और चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










