Hing Ki Puri Recipe: नाश्ते से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट है हींग की पूरी, जानिए बनाने का आसान तरीका 

Updated:
विज्ञापन
Hing Ki Puri Recipe: नाश्ते से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट है हींग की पूरी, जानिए बनाने का आसान तरीका 

Hing Ki Puri Recipe: घर पर बनाने के लिए मजेदार रेसिपी की तलाश में है तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें हींग की टेस्टी पूरी. आइए बताते हैं आपको हींग की पूरी बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Hing Ki Puri Recipe: पूरी तो आपने कई तरह की खाई होगी लेकिन आज हम आपको हींग की पूरी बनाने की रेसिपी बताएंगे. हींग की पूरी सिंपल पूरी से थोड़ी अलग होती है और इसे खाने के बाद पेट भारी महसूस नहीं होता है. इस पूरी को बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती. हींग की पूरी को आप नाश्ते में, दोपहर के खाने में या रात के खाने में भी बना सकते हैं. साथ ही अगर घर में कोई त्योहार हो, मेहमान आए हो या कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो हींग पूरी एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर हींग की पूरी बनाने की विधि. 

हींग की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • सूजी – 2 चम्मच 
  • हींग – आधा छोटी चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 चम्मच (मोयन के लिए)
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तलने के लिए तेल

हींग की पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, नमक, अजवाइन और हींग डालें. अब इसमें तेल/घी डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें. 
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पतली आकार में गोल पूरी बेल लें. 
  • गैस में कड़ाही रखकर गर्म करें फिर आप इसमें पूरी को तलने के लिए तेल डालें. तेल जब गर्म हो जाए तब आप इसमें बेली हुई पूरी डालकर अच्छे से तलकर निकाल लें. तैयार पूरी को टिशू पेपर पर निकाल लें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए. 
  • तैयार हुई हींग की पूरी को आलू की सब्जी, चना मसाला या दही के साथ परोसें. ये स्वाद में बहुत लाजवाब लगती हैं.

यह भी पढ़ें: Oats Appe Recipe For Breakfast: सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता का उठाएं मजा, तैयार करें ये टेस्टी ओट्स अप्पे की मजेदार रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola