Curd Rice Recipe: दही और चावल से तैयार करें स्वाद से भरपूर कर्ड राइस, जानिए बनाने का आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन
curd rice image

curd rice image ( AI Image)

Curd Rice Recipe: अगर आप भी खाने में जल्दी से बनने वाली डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो आप कर्ड राइस को बना सकते हैं. दही और चावल से इस रेसिपी को बनाया जाता है जिसका स्वाद लाजवाब होता है.

विज्ञापन

Curd Rice Recipe: अगर आप खाने में चावल की कोई रेसिपी को बनाना चाहते हैं तो आप दही चावल यानी कर्ड राइस को बना सकते हैं. दही और चावल से बनी इस डिश का स्वाद लाजवाब होता है. इस रेसिपी को आप लंच, डिनर या फिर इसे बनाकर टिफिन में ले जा सकते हैं. ये रेसिपी झटपट से तैयार भी हो जाती है. एक बार इसका स्वाद चखने के बाद आप इसे हर बार बनाएंगे. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कर्ड राइस बनाने की रेसिपी.

कर्ड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पके हुए चावल – 1 कप
  • दही- 1 कप 
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 चम्मच
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • उड़द दाल- आधा छोटा चम्मच
  • चना दाल-  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 
  • करी पत्ते- 8-10
  • अदरक- आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • सूखी लाल मिर्च- 1 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच  

कर्ड राइस को कैसे तैयार करें?

  • कर्ड राइस बनाने के लिए आप पके हुए चावल को ठंडा होने दें. अब आप चावल को हल्का सा मैश कर लें. आप ठंडे चावल में दही और नमक को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • अब आप तड़का को तैयार करें. तड़का तैयार करने के लिए आप एक छोटे पैन में तेल को गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तब आप इसमें राई को डालें. अब आप इसमें उड़द दाल और चना दाल को डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च को काटकर डालें, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च को डालें. आप इसमें चुटकीभर हींग भी डाल दें. 
  • तैयार किया हुआ तड़का को आप दही और चावल के मिश्रण में डालें और अच्छे से इसे मिक्स करें. आप इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया को डालें और प्लेट में सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Rice Tikki Recipe: बचे हुए चावल को दें टेस्टी ट्विस्ट, तैयार करें कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्की

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola