ePaper

Makar Sankranti Celebration Ideas: मकर संक्रांति का त्योहार बन जाएगा यादगार, इन सेलिब्रेशन आइडियाज को करें ट्राई

Updated at : 09 Jan 2026 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
Makar Sankranti Celebration Ideas

मकर संक्रांति सेलिब्रेशन (AI IMAGE)

Makar Sankranti Celebration Ideas: नए साल के बाद आने वाला पहला त्योहार मकर संक्रांति होता है. यह त्योहार पूरे भारत में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. आइए जानते हैं इस साल की मकर संक्रांति को यादगार बनाने के लिए बेस्ट सेलिब्रेशन आइडियाज.

विज्ञापन

Makar Sankranti Celebration Ideas: नए साल की शुरुआत के बाद सबसे पहले मकर संक्रांति का त्योहार ही आता है. मकर संक्रांति का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस मकर संक्रांति को अपने घर पर धूमधाम और खुशी के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद खास है. आज हम आपको बताएंगे कुछ बेस्ट मकर संक्रांति सेलिब्रेशन आइडियाज, जिन्हें अपनाकर आप अपने त्योहार को और भी मजेदार, रंगीन और यादगार बना सकते हैं. 

नए कपड़े पहनें 

मकर संक्रांति के अवसर पर आप नए कपड़े पहन सकते हैं. ये न केवल त्योहार की खुशी को बढ़ाता है, बल्कि नए साल और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. आप इस दिन रंग-बिरंगे कपड़ें पहनकर त्योहार को और खास बना सकते हैं. 

एक-दूसरे को तिल और गुड़ की मिठाई दें

इस दिन हर घर में तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां जरूर बनती हैं. मकर संक्रांति के खास मौके पर आप अपनों को तिल और गुड़ से बनी लड्डू या चिक्की भेंट में दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bangles Design For Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर खास दिखना है तो पहनें ये खूबसूरत बैंगल्स डिजाइन

पतंग  प्रतियोगिता

मकर संक्रांति का सबसे मजेदार हिस्सा पतंग उड़ाना होता है. इस दिन आप घर पर दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर पतंग प्रतियोगिता आयोजित करें. ये केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि एक दूसरे के बीच प्यार भी भर देता है. 

गेम खेलें 

मकर संक्रांति के दिन आप गेम खेल सकते हैं जैसे कबड्डी, खो-खो या मॉडर्न गेम्स. ये खास सेलिब्रेशन आइडियाज बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बहुत मजेदार अनुभव होता है. 

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti Special Gud Coconut Laddu Recipe: बिना चीनी बनाएं दानेदार गुड़ नारियल लड्डू, नोट करें संक्रांति स्पेशल रेसिपी

यह भी पढ़ें: No Sugar Til Ladoo For Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बनाएं बिना चीनी के तिल के लड्डू, सेहत भी स्वाद भी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola