Bangles Design For Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर खास दिखना है तो पहनें ये खूबसूरत बैंगल्स डिजाइन

Bangles Design For Makar Sankranti: मकर संक्रांति के खास मौके पर हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए आप इस आर्टिकल में दी गई बैंगल्स डिजाइन को चुन सकती हैं. आइए देखें बैंगल्स डिजाइन के कुछ शानदार आइडियाज.
Bangles Design For Makar Sankranti: नए साल आते ही सबसे पहले मकर संक्रांति का त्योहार आता है, जो नई शुरुआत, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं और घर पर कई तरफ के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाते हैं. इस दिन के लिए महिलाएं भी अपने साज-सज्जा में ध्यान देने के लिए चूड़ीयां खरीदती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए हैं मकर संक्रांति में पहनने के लिए सुंदर चूड़ियों के डिजाइन आइडियाज. इसे आप अपने लिस्ट में रखकर अपने लिए खरीद सकती हैं.
मिरर वर्क बैंगल्स डिजाइन | Mirror Work Bangles Design

लाल, पीली, हरी और नारंगी रंग की कांच की चूड़ियां मकर संक्रांति के लिए सबसे सुंदर ऑप्शन हो सकता हैं. ये चूड़ियां सिंपल और परंपरा का सुंदर मेल दिखाती हैं.
स्टोन वर्क बैंगल्स डिजाइन | Stone Work Bangles Design

रंगीन स्टोन से सजी ये बैंगल्स डिजाइन त्योहार पर खास आकर्षण देते हैं. इसे आप साड़ी या सूट के साथ भी पहनकर अपना फैशन केरी कर सकती हैं.
कॉम्बिनेशन बैंगल्स डिजाइन सेट | Combination Bangles Design Set

अलग-अलग डिजाइन और रंगों की चूड़ियों का सेट पहनना आजकल काफी ट्रेंड में है. इससे आपका लुक और भी आकर्षक बनता है. अगर आप चूड़ियां खरीदने जा रही हैं तो इस तरह के बैंगल्स डिजाइन सेट अपने लिस्ट में रखना न भूलें.
लाल और हरे रंग के बैंगल्स डिजाइन | Red And Green Bangles Design

हाथों में रौनक लाने के लिए मकर संक्रांति पर लाल और हरे रंग के बैंगल्स डिजाइन बहुत बेस्ट ऑप्शन है. ये आपके हर लुक को शानदार बनाने में मदद करेगी.
रेनड्रॉप बैंगल्स डिजाइन | Raindrop Bangles Design

रेनड्रॉप बैंगल्स डिजाइन आजकल ट्रेंड में है. इसे पहनने के बाद आपको हाथों में कोई अलग सेट डालने की जरूरत नहीं होती हैं. इसे आप सिंपल से लेकर हेवी लुक पर भी ट्राई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti Mehndi Design 2026: मिनटों में लगाएं ‘पतंग’ वाली खूबसूरत मेहंदी,देखें सबसे आसान डिजाइन्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










