Makar Sankranti Special Gud Coconut Laddu Recipe: बिना चीनी बनाएं दानेदार गुड़ नारियल लड्डू, नोट करें संक्रांति स्पेशल रेसिपी

Makar Sankranti Special Gud Coconut Laddu Recipe
Makar Sankranti Special Gud Coconut Laddu Recipe : इस संक्रांति चीनी को कहें बाय-बाय. सिर्फ 10 मिनट में बनाएं गुड़ नारियल के जादुई लड्डू.
Makar Sankranti Special Gud Coconut Laddu Recipe: मकर संक्रांति का त्योहार बेहद खास होता है.इस खास मौके पर लड्डू बनाने की खास परंपरा है. ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी लड्डू ट्राय करना चाहती है तो दानेदार गुड़ नारियल लड्डू से बेहतर आपके लिये क्या हो सकता है. बिना चीनी के बनने वाली दानेदार गुड़-नारियल के लड्डू की ऐसी रेसिपी जो स्वाद में बेमिसाल और सेहत में नंबर 1 है. खास बात ये है कि इसे बनाने में न तो घंटों का समय लगेगा और न ही कोई तामझाम. तो चलिए इस संक्रांति पर बनाते है दानेदार गुड़ नारियल लड्डू.
सामग्री
- नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
- गुड़ – 3/4 कप (दानेदार)
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- घी – 1 टेबल स्पून
- कटे हुए बादाम या काजू – 2 टेबल स्पून
बनाने की विधि
- गुड़ को गलाना: एक पैन में गुड़ डालें और धीमी आंच पर थोड़ी देर गरम करें. गुड़ को पूरी तरह गलाने की जरूरत नहीं बस नरम और चिपचिपा होना चाहिए.
- नारियल मिलाना: अब कद्दूकस किया हुआ नारियल पैन में डालें.अच्छे से मिलाएं ताकि नारियल और गुड़ पूरी तरह से जुड़ जाए.
- घी और इलायची डालना: 1 टेबल स्पून घी डालें और 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं.2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर मिक्स करें.
- लड्डू बनाना: मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें.हाथ में थोड़ा घी लगाकर छोटी-छोटी गोल लड्डू बना लें. अगर चाहें तो लड्डू के बीच में कटे हुए बादाम या काजू रख सकते हैं.
- सर्व करना: तैयार लड्डू को सर्विंग प्लेट में सजाएं.ये लड्डू मुंह में जाते ही घुल जाएंगे और बिल्कुल हेल्दी भी हैं.
Also Read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




