मार्च 2026 का वृश्चिक राशिफल: मेहनत से ही मिलेगी बड़ी उपलब्धि, जोखिम भरे निवेश से बचने की सलाह

मंथली वृश्चिक राशि
March 2026 Vrishchik Rashifal: क्या चुनौतियों के बावजूद आपकी मेहनत इस महीने रंग लाने वाली है? क्या कठिन समय में आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और संबल मिलेगा? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
March 2026 Vrishchik Rashifal:वृश्चिक राशि: सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन घर में थोड़ी व्यस्तता बढ़ेगी. क्योंकि आपकी राशि के 10वें भाव (कर्म, करियर) में ग्रहण होने से कार्यक्षेत्र में प्रगति और पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आपके जातक के लोग रहस्यमयी, गंभीर और बहुत मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं.
बिजनेस-करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत अंततः रंग जरूर लाएगी. व्यापारियों को उधार लेन-देन से बचना चाहिए, इस महीने जोखिम भरे निवेश से परहेज करना ठीक है. मित्रों से सलाह लेकर बिजनस मे निवेश करे . व्यापार में दूरस्थ स्थानों या विदेशी संपर्क से लाभ के संकेत हैं. निवेश करते समय दीर्घकालिक योजना बनाएं. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है, छोटी बातों को तूल न दें और पार्टनर को समझें. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कठिन समय को पार कर लेंगे. पुराना पार्टनर आपके जीवन मे दुबारा लौट के आनेवाला है . अविवाहित जातकों के लिए दूर स्थान या अलग पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति के साथ रिश्ता बनने की संभावना है. हालांकि विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद से समाधान संभव है.
स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है इसलिए सतर्क रहना अनिवार्य है. ध्यान और मेडिटेशन को जीवन का हिस्सा बनाएं, इससे मानसिक अशांति दूर होगी और शांति मिलेगी. नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार अपनाएँ. मानसिक शांति के लिए ध्यान लाभकारी रहेगा
शुभ सलाह: घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.
सावधानी: अनजान व्यक्ति पर भरोसा कर गुप्त बातें साझा न करें. जोखिम भरे कार्यों से इस महीने दूर रहें.
उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक हनुमान जी के सामने जलाएं.
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार.
शुभ अंक: 9, 3
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




