Lip Care Tips: क्या गर्मियों में आप के होठ हो जाते हैं ड्राई और टैन, तो अभी फॉलो करें ये आसन टिप्स

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Lip Care Tips

Lip Care Tips: अगर आप भी गर्मियों में ड्राई लिप्स और होठों पर टैनिंग की समस्या से परेशान हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ आसान टिप्स.

विज्ञापन

Lip Care Tips: लोगों को ऐसा लगता है कि होठों में ड्राइनेस की समस्या सिर्फ सर्दियों में होती है लेकिन ऐसा नहीं है, गर्मियों में भी आप को अपनी त्वचा के साथ होठों का खयाल रखना काफी जरूरी है, गर्मियों में ड्राइनेस के साथ टैनिंग की भी समस्या शुरू हो जाती है और आप को होठों पर खास तौर से किनारों पर एक अजीब सा पिगमेंटेशन होने लगता है जो आप कि खूबसूरती को कम करता है. ऐसे में ये हैं कुछ टिप्स जिनसे आप आसानी से इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.

स्क्रब करें

त्वचा के साथ होठों को भी नियमित रूप से स्क्रब करना काफी आवश्यक है. कैसे आप के होठों के डेड स्किन सेल्स निकलते हैं और टैनिंग भी कम होती है, ऐसे में एक अच्छे लिप स्क्रब से हफ्ते में 2 से 3 बार अपने होठों के जरूर स्क्रब करें.

Also Read: हथेलियों के आकर से जानें अपनी पर्सनालिटी, यहां है कंप्लीट गाइड

धूप से बचाएं

अक्सर धूप में जाने के कारण आप के होठ काले पड़ने लग जाते हैं, ऐसे में अपने होठों पर एक सन प्रोटेक्शन वाले लिप बाम लगाएं.

हाइड्रेट करें

हमारी त्वचा हो या हमारे होठ, हाइड्रेशन सभी के लिए जरूरी है, ऐसे में अपने होठों को हमेशा अच्छी तरह से मॉइश्चराइज कर के रखें और कभी भी ड्राई न होने दें.

पानी पीते रहें

ऐसा माना जाता है कि पानी कम पीने से हमारे होठ सूखने लगते हैं, ऐसे में रोजाना अधिक से अधिक पानी का सेवन करें, ऐसा करना आप के होठ और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद होगा.

Also Read: Health Tips : एसी वाले कमरे में सोने से हो सकती हैं स्वास्थ्य से जुड़ी ये परेशानियां

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola