ePaper

Latest Red Glass Bangles Design 2025: साजन को दीवाना बना देंगी ये लेटेस्ट लाल कांच की चूड़ियां

Updated at : 04 Jun 2025 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Red Glass Bangles Design 2025: साजन को दीवाना बना देंगी ये लेटेस्ट लाल कांच की चूड़ियां

Latest Red Glass Bangles Design 2025: अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथों की खनक से साजन का दिल धड़क उठे तो इन लेटेस्ट लाल कांच की चूड़ियां को जरुर ट्राय करें.

विज्ञापन

Latest Red Glass Bangles Design 2025: लाल कांच की चूड़ियां सिर्फ एक जेवर नहीं बल्कि हर भारतीय नारी की खूबसूरती और प्यार का प्रतीक होती हैं. 2025 में ये पारंपरिक चूड़ियां नए और मॉडर्न डिजाइनों के साथ एक बार फिर ट्रेंड में लौट आई हैं. इनकी खनक न सिर्फ आपके हाथों को सजाती है बल्कि साजन को भी लुभाती है.

अगर आप ढूंढ रही हैं कुछ ऐसा जो पारंपरिक हो लेकिन स्टाइलिश भी तो ये लेटेस्ट लाल कांच की चूड़ियां आपको जरूर पसंद आएंगी. चलिए उन आकर्षक और दिलकश डिजाइनों की तलाश करते हैं जो आपके लुक को बना देंगे बिल्कुल रॉयल.

पारंपरिक चमकदार लाल चूड़ियों के साथ अब मैट फिनिश या हल्के ग्लॉसी लुक वाली लाल चूड़ियां भी खूब पसंद की जा रही हैं. इन पर छोटे-छोटे कुंदन, बारीक स्टोन्स या जटिल मीनाकारी का काम होता है. ये एक अनोखा ‘फ्यूजन’ लुक देता हैं जो पारंपरिक और आधुनिक परिधानों दोनों के साथ अच्छा लगता है.

कांच की चूड़ियों में बीड्स और छोटे स्टोन का वर्क होता है जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है.एथनिक और फ्यूजन दोनों लुक के लिए परफेक्ट होता है.

चौड़े कड़े की तरह दिखने वाले हैवी डिजाइन हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाती है.पार्टी या वेडिंग लुक के लिए शानदार चॉइस होती है और यह आपको एक अलग लुक प्रदान करती है.

कांच की चूड़ियों में बीड्स और छोटे स्टोन का वर्क का काम देखने में काफी अच्छा लगता है.आज कल यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है.एथनिक और फ्यूजन दोनों लुक के लिए परफेक्ट लगता है.

अब भारी-भरकम सेट की बजाय पतली, स्लीक लाल कांच की चूड़ियों का चलन बढ़ रहा है.इन चूड़ियों को अक्सर बीच-बीच में बहुत ही बारीक सोने, चांदी या रोज गोल्ड के कड़े के साथ पेयर किया जाता है. ये सादगी में भी भव्यता दर्शाते हैं. ये ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए भी परफेक्ट होते हैं.

Also Read : Latest Silver Ring Design:अगर आपको भी लगना है सबसे अलग तो पहनें लेटेस्ट सिल्वर रिंग्स

Also Read : Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: पायल की छन-छन से धड़केगा साजन का दिल,देखें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola