Jeera Aloo Recipe: घर में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं रेस्टोरेंट जैसा जीरा आलू, देखें रेसिपी

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Jeera Aloo Recipe

Jeera Aloo Recipe: अगर आप भी हैं खाना बनाने के शौकीन, तो ये है आपके लिए शानदार जीरा आलू की रेसिपी वो भी बिना लहसुन और प्याज के इस्तेमाल के.

विज्ञापन

Jeera Aloo Recipe: खाने-पीने का शौकीन तो हर कोई होता है, लोगों को हर दिन मन करता है कि वो रेस्टोरेंट के स्टाइल का खाना खाएं लेकिन अगर आप रोज खाएं तो आपकी तबियत बिगड़ सकती है, ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल लजीज जीरा आलू के सब्जी की रेसिपी जिसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियां तक चाट जाएंगे, और इस रेसिपी के बारे में सबसे खास बात ये है कि इस डिश में लहसुन और प्याज दोनों ही चीजों का बिलकुल भी इस्तेमाल शामिल नहीं है.

Jeera Aloo Recipe: सामग्री

  • आलू -4
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी
  • कसतूरी मेथी
  • जीरा- 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च
  • धनिया पाउडर
  • जीरा पाउडर
  • अमचूर पाउडर
  • ताजा धनिया
  • नमक
  • चीनी
  • 1/2 कप पानी
  • नींबू का रस

Also Read: Garam Masala At Home: मार्केट में मिलने वाले मिलावटी मसालों से हैं परेशान, तो घर पर ही आसानी से करें तैयार

Jeera Aloo Recipe: विधि

  • सबसे पहले आलू लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • हरी मिर्च को बारीक या लंबाई में काट सकते हैं.
  • एक कड़ाई लें और उसमें दो बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें 1 बड़ा चम्मच जीरा डालें और दो हरी मिर्च को लंबे आकार में काटकर उसमें डाल दें.
  • कड़ाई में कटे हुए आलू डालें और भूनना शुरू कर दें.
  • थोड़ी देर आलू को भूनने के बाद उसमें सभी मसाले डालें, और उसमें नमक और चीनी डालकर अच्छे से मिला दें.
  • सभी मसालों और आलू को अच्छी तरह से मिला लेने के बाद कड़ाई में 1/2 कप पानी डाल दें.
  • कड़ाई को मध्यम आंच पर ढक दें और आलू को पकने दें.
  • जब आलू अच्छी तरह से सूख जाए तो समझ जाएं कि आपकी सब्जी तैयाक है, उसमें नींबू का रस मिलाएं और साथ ही हरे धनिया से गार्निश कर दें.

Also Read: खूबसूरती बढ़ानी है तो ऐसे पीएं पानी, ये 9 फायदे रखेंगे चुस्त-तंदुरुस्त

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola