आज है अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस, जानें इस साल की थीम और इसका महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Nov 2022 11:35 AM
international day of violence against women 2022: कोरोना वायरस ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है. वहीं इस दौर में महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा है. इसलिए घरेलू हिंसा आश्रयों और हेल्पलाइन जैसी आवश्यक सेवाएं मुहैया कराई गई हैं.
International Day for the Elimination of Violence against Women 2022: महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस हर साल 25 नवंबर को मनाया जाता है. इस दिन को महिला को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया जाता है. यह दिन इस तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है कि दुनिया भर में महिलाएं विभिन्न प्रकार की हिंसा के अधीन हैं और इस मुद्दे की वास्तविक प्रकृति अक्सर छिपी रहती है. आइए आपको बताते हैं इस दिन की थीम और इसके महत्व के बारे में.
1981 में, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई नारीवादी एनकेंट्रोस के कार्यकर्ताओं ने 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा का अधिक व्यापक रूप से मुकाबला करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दिन के रूप में चिह्नित किया; 17 दिसंबर, 1999 को, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस दिन को आधिकारिक प्रस्ताव अपनाया था।
हालांकि कोविड-19 संकट बढ़ता ही जा रहा है और इसे रोकने के लिए वैश्विक सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है. कोरोना वायरस ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है. वहीं इस दौर में महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा है. इसलिए घरेलू हिंसा आश्रयों और हेल्पलाइन जैसी आवश्यक सेवाएं मुहैया कराई गई हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कोविड-19 के दौरान हिंसा से निपटने के लिए महिलाओं को समय-सयम पर जानकारी दी है. कई देशों में महामारी के दौरान घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, संयुक्त महासचिव के यूएनआईटीई संगठन भी महिला के पक्ष की बात करता है. यह महिला और लड़कियों के खिलाफ हिंसा का उन्मूलन करता है.
महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध हिंसा (Violence against women and girls- VAWG) का स्वरूप विश्वव्यापी है. महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ इस तरह की हिंसा विश्व में सबसे भयंकर, निरंतर और व्यापक मानव अधिकार उल्लंघनों में शामिल है, जिसका दंश विश्व में हर तीन में से एक महिला को भोगना पड़ता है. उल्लेखनीय है कि इन हिंसा की अधिकांश घटनाएं प्रतिष्ठा,मौन, चुप्पी, कलंक और शर्म के कारण रिपोर्ट ही नहीं होती है.
सामान्य शब्दों में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा शारीरिक शोषण, यौन शोषण और मनोवैज्ञानिक शोषण के स्वरूपों में प्रकट होती है। इन स्वरूपों की घटनाओं में शामिल है-
जीवन साथी के द्वारा हिंसा (शारीरिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार, वैवाहिक बलात्कार, नशीला पदार्थ के सेवन हेतु मजबूर करना)
यौन हिंसा और उत्पीड़न (बलात्कार, जबरन यौन कार्य कराना, अवांछित यौन कार्य करवाना, बाल यौन शोषण, जबरन शादी, सड़क या कार्य स्थलों पर उत्पीड़न करना एवं पीछा करना, साइबर उत्पीड़न)
-
मानव तस्करी (दासता और यौन शोषण)
-
मादा जननांग विकृति (female genital mutilation)
तथा -
बाल विवाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










