Home Remedies: घर में आसानी से दही से बालों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 6 आसान उपाय

Published by : Rinki Singh Updated At : 08 Aug 2024 6:54 PM

विज्ञापन

curd face pack

Home Remedies: इस लेख में हम दही के साथ विभिन्न सामग्री के मिश्रणों के फायदे और उन्हें बालों में लगाने के तरीके के बारे में जानेंगे, जैसे कि दही और शहद, दही और अंडा, दही और नींबू, दही और मेथी, और दही और केला। इन सरल नुस्खों से आप अपने बालों को चमकदार और मजबूत बना सकते हैं

विज्ञापन

Home Remedies: बालों की देखभाल करना बहुत ज़रूरी है, खासकर तब जब बाल झड़ने, रूखेपन और डैंड्रफ जैसी समस्याएं होने लगें. ऐसे में दही एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो आपके बालों को पोषण देता है, प्राकृतिक रूप से सुंदर और स्वस्थ बनाता है. दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों को नमी प्रदान करते हैं. हमेशा ताजे दही का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें पोषक तत्व अधिक होते हैं.अगर आप सोच रहे हैं कि दही को बालों में कैसे और किस चीज़ के साथ लगाएं. तो चलिए आज हम बालों में दही लगाने के तरीके और किन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं की जिससे अधिक फायदा हो इसके बारे में जानेंगे.

सिर्फ दही

curd on face
Curd on face

आप सबसे पहले दही को सीधे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं. इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लगाएं. यह बालों को गहराई से नमी देता है, जिससे वे मुलायम और चमकदार बनते हैं. साथ ही, यह स्कैल्प को भी साफ रखता है.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय

Also Read: Beauty Tips: गुलाब की तरह खिल उठेगा मुरझाया हुआ चेहरा, जानें क्या है तरीका

दही और अंडा

एक छोटा कटोरी दही में 1 अंडा मिलाकर एक पेस्ट बनाएं. इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दे फिर साफ पानी से बाल धो लें. अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूती देता है. दही के साथ मिलकर यह बालों को घना और चमकदार बनाता है.

दही और नींबू

 एक छोटी कटोरी में दही ले उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 20-25 मिनट के बाद धो लें. नींबू का रस डैंड्रफ को कम करता है और दही बालों को नमी देता है. यह बालों को साफ और करता है.

दही और शहद

 2 से 3 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं. इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 30 मिनट तक लगा छोड़ दें. फिर बालों को धो लें. शहद बालों को मुलायम बनाता है. यह रूखे और बेजान बालों के लिए बहुत फायदेमंद है.

Also Read: Beauty Tips at Home: चेहरे पर लगाएं इन सब्जियों के फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका

दही और केला

2 पका हुआ केला ले और उसमें 2-3 चम्मच दही मिलाएं. इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. केला और दही दोनों ही बालों को पोषण देते हैं और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाते हैं.

दही और मेथी

 दही में 1 चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं. इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें. मेथी बालों को मजबूत करती है और दही उन्हें पोषण देता है. इससे बालों के झड़ने की समस्या को कम होती है.

विज्ञापन
Rinki Singh

लेखक के बारे में

By Rinki Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola