Beauty Tips: गुलाब की तरह खिल उठेगा मुरझाया हुआ चेहरा, जानें क्या है तरीका

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 05 Aug 2024 1:01 PM

विज्ञापन

Beauty Tips: आज हम आपको बताने वाले हैं आप किस तरह से घर पर ही अपने चेहरे की डीप क्लीनिंग कर उसे गुलाब की तरह खिला हुआ बना सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा की चाहत न हो. एक खूबसूरत चेहरा आपको सभी के सामने कॉन्फिडेंट महसूस करवाती है. कई बार हमारी लाख कोशिशों के बाद भी हमारी त्वचा मुरझा जाती है और डल भी पड़ जाती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम की साबित होने वाली है जो अपनी मुरझाये हुए चेहरे की वजह से परेशान है. आज हम आपको बताने वाले हैं आप किस तरह से घर पर ही अपने चेहरे की डीप क्लीनिंग फेशियल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

पहले चेहरे को करें क्लीन

अगर आप घर पर ही फेशियल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से क्लीन कर लेना होगा. चेहरे को क्लीन करने के लिए आप जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल करना होगा. आप अगर चाहें तो मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह सबसे बेस्ट क्लींजर की तरह काम करेगा. यह आपकी त्वचा के पोर्स को अंदर से साफ़ कर देगा. सबसे पहले आपको मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर रखना होगा. जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो इसमें आपको चावल का आटा मिला लेना होगा. यह पेस्ट आपके चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर देगा.

Also Read: Beauty Tips: बारिश के दिनों में अपने चेहरे का रखें ख्याल, इन चीजों का भूलकर भी न करें इस्तेमाल

Also Read: Skin Care Tips: दही के साथ इन चीजों को मिलाकर बनाए फेस पैक, ग्लोइंग दिखेगी स्किन

एक्सफोलिएट करें

डीप क्लींजिंग के बाद आपको अपने स्किन को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करना होगा. एक्सफोलिएट करने के लिए कॉफ़ी सबसे बेहतर होता है. अगर आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहते हैं तो ऐसे में कॉफी पाउडर में एलो वेरा जेल को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना होगा. अब अपने चेहरे को पानी से भिगो लें और इस पेस्ट को गोल-गोल मोशन में अपनी उंगलियों की मदद से स्क्रब करें. कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें.

स्टीम फायदेमंद

अगर अपने स्किन को आप डीप क्लीन करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको स्टीम की मदद लेनी चाहिए. इससे आपके पोर्स अच्छी तरह से साफ हो जाते है. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप स्किन पर ज्यादा देर तक स्टीम न लें. 3 से 4 मिनट तक स्टीम लेना काफी है.

आखिरी में मास्क

घर पर अगर आप फेशियल कर रहे हैं तो मास्क का इस्तेमाल सबसे आखिरी स्टेप है. यह सबसे जरुरी स्टेप है. इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में दो चम्मच ओटमील, एक बड़े चम्मच में हनी और दो बड़े चम्मच में दूध को अच्छी तरह से मिला लें. अब इस पेस्ट को आपको अपने चेहरे पर करीबन 20 मिनट तक लगाकर रख देना होगा. जब आप अपने चेहरे को दो लेंगे तो आपक चेहरा खूबसूरत के साथ ही ग्लोइंग भी लगने लगेगी.

Also Read: Beauty Tips at Home: चेहरे पर लगाएं इन सब्जियों के फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका

LifeStyle Trending Video

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola