High Protein Moong Dal Cheela Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल चीला

Updated at : 01 Nov 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
High Protein Moong Dal Cheela Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल चीला

High Protein Moong Dal Cheela Recipe

High Protein Moong Dal Cheela Recipe : हाई प्रोटीन मूंग दाल चीला एक हेल्दी, टेस्टी और आसान ब्रेकफास्ट है. यह प्रोटीन से भरपूर लो-कैलोरी और वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी है. जानिए इसे घर पर मिनटों में बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

High Protein Moong Dal Cheela Recipe: मूंग दाल चीला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अगर आप भी दिन की शुरुआत कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी खाना खाकर करना चाहते हैं तो मूंग दाल चीला आपके लिए परफेक्ट है.यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होता है. अगर आप इसे अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर लें तो यह आपके शरीर के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है. बिना ज़्यादा तेल के बनने वाला यह चीला वजन घटाने वालों और फिटनेस लवर्स दोनों के लिए एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट डिश है.

सामग्री

  • मूंग दाल (पीली) – 1 कप (4 घंटे भिगोई हुई)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ, वैकल्पिक)
  • गाजर या शिमला मिर्च – 2 चम्मच (कद्दूकस की हुई)
  • जीरा – ½ चम्मच
  • हल्दी – ¼ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
  • तेल या घी – सेंकने के लिए

Also Read : Cheese Corn Kurkure Momos Recipe: अब मिनटों में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चीज कॉर्न कुरकुरे मोमोज

विधि

  • मूंग दाल पीसें: भिगोई हुई मूंग दाल को अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें.पेस्ट को ज्यादा पतला न करें. चीला बनाने योग्य गाढ़ा बैटर रखें.
  • बैटर तैयार करें: अब इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हल्दी, जीरा, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • तवा गर्म करें: नॉन-स्टिक तवा या आयरन तवा गर्म करें उस पर थोड़ा तेल लगाएं.
  • चीला सेंकें: बैटर का एक करछी भर घोल तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं.दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक सेंकें.
  • परोसें: हरे धनिये की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें.

Also Read : Chocolate Samosa Recipe: चाय के साथ ट्राय करें ये क्रिस्पी डेजर्ट समोसा,जिसे बच्चे और बड़े दोनों करेंगे पसंद

Also read : Paneer Popcorn Chaat Recipe:मिनटों में करें तैयार,पनीर का कुरकुरा ट्विस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola