Dahi Tadka Sandwich: मिनटों में ऐसे बनाएं कुरकुरी दही तड़का सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए सुपर सिंपल रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

दही तड़का सैंडविच (Image – Gemini)

Dahi Tadka Sandwich: आज हम आपके ब्रेकफास्ट के लिए बहुत ही झटपट वाली रेसिपी लेकर आए हैं. दही तड़का सैंडविच एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप मात्र 5 मिनट में बनाकर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Dahi Tadka Sandwich: हर सुबह जागते ही अगर आप यह सोचते होंगे कि आज नाश्ते में क्या बनाऊं. इस दौरान दिमाग में यही बात आता होगा कि कुछ ऐसा बनाया जाए जो टेस्टी और हेल्दी होने के साथ-साथ जल्दी बन जाए. आज हम आपको एक ऐसी सैंडविच बनाने की रेसिपी बताते हैं जिसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा. इस सैंडविच की खासियत है कि कुरकुरी ब्रेड, मलाईदार हंग कर्ड और तड़के की खुशबू हर किसी का फेवरेट बनाती है. इस रेसिपी को बनाने में मात्र 5 मिनट का समय लगता है. आईए इसे बनाने का सुपर सिंपल तरीका बताते हैं.

विज्ञापन

दही तड़का सैंडविच बनाने की सामग्री

2 – ब्राउन ब्रेड स्लाइस

5-6 चम्मच – दही (पानी निकाला हुआ)

2 चम्मच – कटा प्याज

1 – हरी मिर्च (कटी हुई)

2 चम्मच – घिसा गाजर

1 छोटी चम्मच – ओरिगैनो

1 छोटी चम्मच – चिली फ्लेक्स

2 चम्मच – शिमला मिर्च (कटी हुई)

नमक – स्वादानुसार

1 छोटी चम्मच – राई

इसे भी पढ़ें: Coconut Malai Sandwich: मीठा खाने की डिमांड कर रहें हैं बच्चे तो कोकोनट मलाई सैंडविच है ना

दही तड़का सैंडविच बनाने की विधि

इस सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले दही से पानी निकाल लें.

अब इसमें आप प्याज, गाजर, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर दें.

इसके बाद अब आप इसमें चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो डालकर उसे मिक्स कर लें.

अब आप एक ब्रेड के ऊपर एक चम्मच मिश्रण डाल लें और इसके उपर आप नमक डालकर फिर उसे दूसरे ब्रेड से ढक लें.

इसके बाद अब आप एक तवे पर बटर या तेल डाल कर उसे गर्म करें.

फिर इसमें आप राई और करी पत्ता डालकर उस पर ब्रेड डालें और फिर इसे दोनों तरफ अच्छे से सेक लें.

जब ये अच्छे से सेंक जाएं तो इसे बीच से काटकर सर्व कर दें.

इसे भी पढ़ें: Pudina Masala Paratha: ब्रेकफास्ट की टेंशन खत्म, इस तरह मिनटों में बनेगा पुदीना मसाला पराठा

इसे भी पढ़ें: Punjabi Gud Panjiri Recipe: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट पंजाबी गुड़ पंजीरी, नोट कर लें रेसिपी

 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola