Hibiscus Plant Gardening Tips: फूलों से भर जाएगा गार्डन, इस तरीके से लगाएं गुड़हल का पौधा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Jul 2025 5:33 PM
hibiscus plant gardening ( AI generated image)
Hibiscus Plant Gardening Tips: अगर आप भी गार्डेनिंग करते हैं या घर में फूल लगाने की सोच रहे हैं तो गुड़हल का पौधा एक अच्छा ऑप्शन है. इसे आप आसानी से लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं गुड़हल के पौधे को लगाने के तरीके के बारे में.
Hibiscus Plant Gardening Tips: गार्डेनिंग करना कुछ लोगों को बहुत पसंद होता है. अगर आप भी गार्डेनिंग करते हैं या घर में फूल लगाने की सोच रहे हैं तो आप अलग-अलग पौधों की खोज में होंगे. गुड़हल का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसे आप आसानी से घर में लगा सकते हैं. इसके फूल बहुत सुंदर होते हैं और कई रंगों में आते है. गुड़हल के फूलों से कई फायदे भी मिलते हैं और कई लोग इसका इस्तेमाल बालों में भी करते हैं. तो आइए जानते हैं इस पौधे को लगाने के टिप्स के बारे में.
मिट्टी हो सही
पौधे के विकास के लिए सही मिट्टी का होना जरूरी है. गुड़हल के फूल के लिए आप लोमी यानी दोमट मिट्टी का इस्तेमाल करें. मिट्टी में आप गोबर और रेत डालें. मिट्टी ऐसी हो जिससे पानी आसानी से निकल जाए. अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं तो आप बड़े गमले का इस्तेमाल करें और गमले में छेद को चेक कर लें. छेद अगर बंद है तो पानी निकल नहीं पाएगा और पौधा खराब हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Rain Lily Plant Gardening Tips: बारिश के मौसम में खिल उठेगा गार्डन, लगाएं रेन लिली
इस तरीके से लगाएं
गुड़हल के फूलों को लगाने के लिए आप इसकी कटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये एक आसान तरीका है गुड़हल के पौधे को लगाने का. गुड़हल के पुराने पौधे की कटिंग लें और नीचे पत्तियों को हटा दें. कटिंग के आधे हिस्से को आप मिट्टी में थोड़ी गहराई में लगाएं. अब मिट्टी को चारों ओर से दबा दें. इसके ऊपर आप पानी का छिड़काव करें. आप गुड़हल के पौधे को बीज से भी उग सकते हैं.
इस बात का रखें ध्यान
गुड़हल के पौधे की ग्रोथ सही हो इसके लिए धूप का ध्यान रखें. गुड़हल के पौधे को धूप की जरूरत होती है. पानी का भी ख्याल रखें और समय पर पौधे में पानी डालें. इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी में पानी जमा न हो. पौधा अच्छे से बढ़े इसके लिए इसमें खाद डालें. कीट से पौधे को बचाने के लिए आप नीम तेल का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










