Rain Lily Plant Gardening Tips: बारिश के मौसम में खिल उठेगा गार्डन, लगाएं रेन लिली

Updated:
विज्ञापन
rain lily

rain lily ( AI generated image)

Rain Lily Plant Gardening Tips: अगर आप भी घर में पौधे लगाते हैं और ऐसे पौधे की तलाश में है जो आपके बालकनी की खूबसूरती को और भी बढ़ा दे तो आप रेन लिली को लगा सकते हैं. इसको आप आसानी से गमले में लगा सकते हैं.

विज्ञापन

Rain Lily Plant Gardening Tips: फूलों से बालकनी की खूबसूरती बहुत बढ़ जाती है. अगर आप गार्डेनिंग का शौक रखते हैं तो आप इस बात को आसानी से समझ सकते हैं. बारिश के मौसम में चारों तरफ हरियाली मन को बहुत पसंद आती है. अगर आप भी घर में पौधे लगाते हैं और ऐसे पौधे की तलाश में है जो आपके बालकनी की खूबसूरती को और भी बढ़ा दे तो आप रेन लिली को लगा सकते हैं. इस पौधे के फूल बहुत ही सुंदर होते हैं और कई रंगों में आते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं आसानी से रेन लिली के पौधे को लगाने के बारे में. इन पौधों की देखभाल में कम मेहनत लगती है और बारिश के मौसम के लिए परफेक्ट हैं. 

रेन लिली को लगाने का तरीका

आप रेन लिली को बल्ब से लगा सकते हैं. बल्ब से पौधा लगाना आसान है और इसे आप गमले में लगा सकते हैं. पुराने पौधों से आप बल्ब लेकर लगा सकते हैं. आप इसे बीज से भी लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स

मिट्टी और गमले में लगाना

पौधे की ग्रोथ सही तरीके से हो इस बात का ध्यान रखें. आप अच्छी मिट्टी जिसमें से पानी आसानी से निकल पाए ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें. आप मिट्टी में रेत और कंपोस्ट को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें. रेन लिली को गमले में लगा रहे हैं तो गमले में छेद को चेक कर लें. अब मिट्टी को गमले में डालें इसमें रेन लिली के बल्ब या बीज को डालें और फिर ऊपर से पानी डाल दें.

धूप और पानी का ख्याल

गमले में लगाने के बाद आप इसे धूप में रखें. पौधे की मिट्टी सूख जाने पर पानी दें. ज्यादा पानी देने से पौधा खराब हो सकता है. 

साफ सफाई

पौधों की ग्रोथ के लिए आप इसमें खाद को डालें. समय समय पर पुरानी पत्तियों को हटा दें.

यह भी पढ़ें: Paan Plant Gardening Tips: अब घर में लगाएं पान का पौधा, इन टिप्स की लें मदद 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola