त्योहारों पर पायल पहनने का है शौक? ये खूबसूरत डिजाइन जरूर करें ट्राई

Updated:
विज्ञापन

PC: पायल डिजाइंस (AI Generated)

Payal Designs: त्योहारों पर अपने ट्रेडिशनल लुक को निखारें खूबसूरत पायल डिज़ाइन के साथ. पायल के लेटेस्ट कलेक्शन देखें.

विज्ञापन

Payal Designs: त्योहारों का मौसम आते ही महिलाएं अपने कपड़ों और ज्वेलरी को लेकर खास तैयारी शुरू कर देती हैं. साड़ी हो, लहंगा हो या फिर सूट, हर आउटफिट के साथ ज्वेलरी का सही चुनाव लुक को और खूबसूरत बना देता है. लेकिन पैरों की खूबसूरती को निखारने वाली पायल अक्सर नजरअंदाज हो जाती है.

विज्ञापन

अगर आप इस त्योहार अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा और निखार चाहती हैं, तो खूबसूरत पायल पहन सकती हैं. आजकल बाजार में पायल के कई स्टाइलिश और पारंपरिक डिजाइन मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं. 

घुंघरू वाली पायल

घुंघरू वाली पायल (Payal Designs) हमेशा से ही महिलाओं की पसंद रही है. पैरों में इसे पहनने पर इसकी हल्की-सी छन-छन पूरे लुक में ट्रेडिशनल एहसास जोड़ देती है. यह डिजाइन सिंपल भी है और त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट भी.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

मोती वाली पायल (Payal Designs)

अगर आपको थोड़ी नाजुक और खूबसूरत ज्वेलरी पसंद है, तो मोती वाली पायल ट्राई कर सकती हैं. इसमें सिल्वर चेन के साथ छोटे-छोटे मोती लगे होते हैं, जो पैरों को एलिगेंट लुक देते हैं. इस तरह की पायल खासतौर पर हल्के रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छी लगती है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: 2 से 5 ग्राम सोने में बनवाएं ये खूबसूरत ज्वेलरी, कम बजट में मिलेगा स्टाइलिश लुक

ऑक्सीडाइज्ड पायल

आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें छोटे डिजाइन, चेन और घुंघरुओं का कॉम्बिनेशन (Payal Designs) देखने को मिलता है. इसे आप कुर्ती, अनारकली या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं.

PC: Instagram
PC: Instagram

चौड़ी पायल डिजाइन

जो महिलाएं पैरों में थोड़ी हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए चौड़ी पायल अच्छी रहेगी. इसमें फूल, पत्तियों और पारंपरिक पैटर्न की डिजाइन देखने को मिलती है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: राउंड से लेकर हार्ट शेप तक, अपने चेहरे के आकार के हिसाब से ऐसे चुनें सही सनग्लासेस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola