राउंड से लेकर हार्ट शेप तक, अपने चेहरे के आकार के हिसाब से ऐसे चुनें सही सनग्लासेस
PC: फेस शेप के अनुसार परफेक्ट सनग्लासेस (AI Generated)
Sunglasses for Face Shape: चेहरे के आकार के अनुसार सही सनग्लासेस कैसे चुनें? गोल, ओवल, स्क्वायर और हार्ट शेप फेस के लिए परफेक्ट ट्रेंडी सनग्लास फ्रेम्स के आसान टिप्स जानें.
Sunglasses for Face Shape: गर्मियों में धूप से आंखों को बचाने के लिए सनग्लासेस जरूरी हैं, लेकिन आजकल ये सिर्फ जरूरत की चीज नहीं रह गए हैं. सही सनग्लास आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं. वहीं, अगर फ्रेम चेहरे के आकार के हिसाब से न चुना जाए, तो महंगे और ट्रेंडी चश्मे भी उतने अच्छे नहीं लगते.
इसलिए नया सनग्लास खरीदते समय अपने फेस शेप का ध्यान रखना काफी जरूरी है. आइए जानते हैं अलग-अलग चेहरे के आकार के लिए किस तरह के सनग्लासेस (Sunglasses for Face Shape) ज्यादा अच्छे लग सकते हैं.

राउंड फेस
अगर आपका चेहरा गोल है और गाल थोड़े भरे हुए नजर आते हैं, तो ऐसे फ्रेम चुनें जो चेहरे को थोड़ा लंबा और शार्प लुक दें. स्क्वायर, रेक्टेंगुलर और कैट-आई फ्रेम इसके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. इन फ्रेम्स के कोने चेहरे की गोलाई को बैलेंस करने में मदद करते हैं.
ओवल फेस (Sunglasses for Face Shape)
ओवल फेस शेप को काफी बैलेंस्ड माना जाता है. इस फेस शेप पर राउंड, स्क्वायर, एविएटर, कैट-आई और रेक्टेंगुलर जैसे कई तरह के फ्रेम अच्छे लग सकते हैं. अगर आपका चेहरा ओवल है, तो आप अपने पर्सनल स्टाइल के हिसाब से फ्रेम चुन सकती हैं.
यह भी पढ़ें: एक डेनिम स्कर्ट, 4 स्टाइलिश लुक, ऑफिस से लेकर आउटिंग तक ऐसे करें स्टाइल
स्क्वायर फेस
स्क्वायर फेस में माथा, गाल और जबड़े की चौड़ाई लगभग एक जैसी हो सकती है और जॉलाइन थोड़ी शार्प नजर आती है. ऐसे चेहरे पर राउंड या ओवल फ्रेम काफी अच्छे लगते हैं. ये चेहरे के शार्प एंगल्स को सॉफ्ट लुक देने में मदद करते हैं. अगर आप चाहें तो हल्के कर्व वाले फ्रेम भी ट्राई कर सकती हैं.
हार्ट शेप फेस
अगर माथा चौड़ा और ठुड्डी पतली है, तो आपका फेस शेप हार्ट जैसा हो सकता है. ऐसे चेहरे पर एविएटर, राउंड और हल्के फ्रेम वाले सनग्लासेस (Sunglasses for Face Shape) अच्छे लगते हैं. ये चेहरे के ऊपरी और निचले हिस्से के बीच बैलेंस बनाने में मदद करते हैं.
लंबे चेहरे के लिए बड़े फ्रेम चुनें
अगर आपका चेहरा लंबा और पतला है, तो ऐसे सनग्लास चुनें जो चेहरे को थोड़ा चौड़ा दिखाने में मदद करें. बड़े स्क्वायर, ओवरसाइज्ड या वेफेयरर फ्रेम (Sunglasses for Face Shape) आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. ये चेहरे की लंबाई को बैलेंस करके पूरे लुक को ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नया ब्लाउज खरीदने की जरूरत नहीं, पुरानी साड़ी के कपड़े से बनवाएं ये डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए