नया ब्लाउज खरीदने की जरूरत नहीं, पुरानी साड़ी के कपड़े से बनवाएं ये डिजाइन
PC: ब्लाउज डिजाइन (AI Generated)
Blouse Design From Old Saree: पुरानी साड़ी के बचे हुए कपड़े को फेंकें नहीं. इन शानदार और क्रिएटिव आइडियाज के साथ उसे एक खूबसूरत स्टाइल ब्लाउज में बदलें.
Blouse Design From Old Saree: अगर आपके पास भी पुरानी साड़ी का बचा हुआ कपड़ा रखा है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. इसी कपड़े से आप एक खूबसूरत ब्लाउज (Blouse Design From Old Saree) तैयार करवा सकती हैं. सही डिजाइन और थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ यह ब्लाउज आपके पूरे साड़ी लुक को डिजाइनर टच दे सकता है.
पुराने साड़ी के कपड़े से बनवाएं पेपलम ब्लाउज
अगर आपके पास थोड़ा ज्यादा कपड़ा बचा है, तो पेपलम स्टाइल ब्लाउज एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें कमर के नीचे हल्का फ्लेयर दिया जाता है, जिससे ब्लाउज का लुक काफी स्टाइलिश नजर आता है. सिल्क, बनारसी या कॉटन साड़ी के बचे हुए कपड़े से इस तरह का ब्लाउज काफी सुंदर लगेगा.

डीप बैक के साथ दें डिजाइनर टच
पुराने साड़ी के कपड़े से अगर कुछ मॉडर्न बनवाना है, तो ब्लाउज की बैक डिजाइन पर ध्यान दें. बैक पर डीप यू शेप, स्क्वायर या राउंड कट रखा जा सकता है. इसके साथ पतली डोरी या छोटे टैसल्स लगवाने से ब्लाउज (Blouse Design From Old Saree) और भी खूबसूरत दिखेगा.

यह भी पढ़ें: 8 से 10 ग्राम सोने में बनवाएं ऐसी गोल्ड चेन, डिजाइन देखते ही आएगा पसंद
स्लीव्स पर करें एक्सपेरिमेंट (Blouse Design From Old Saree)
ब्लाउज को अलग दिखाने के लिए स्लीव्स के साथ भी थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं. आप पफ स्लीव्स, एल्बो लेंथ स्लीव्स या हल्की फ्लेयर्ड स्लीव्स बनवा सकती हैं. अगर साड़ी का कपड़ा बहुत सुंदर है, तो स्लीव्स पर उसी कपड़े की छोटी लेस या बॉर्डर लगवाना अच्छा आइडिया रहेगा.

कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज भी है ट्रेंड में
अगर आपको थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद है, तो बचे हुए कपड़े से कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज बनवाया जा सकता है. इसमें कमर को शेप देने वाली फिटिंग रखी जाती है और आगे या पीछे लेसिंग डिटेल दी जा सकती है. इस डिजाइन के लिए कपड़ा पर्याप्त होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: चांदी की पतली पायल चाहिए? ये डिजाइन जरूर देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








