ePaper

Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स

Updated at : 09 Jul 2025 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
rose plant

rose plant ( AI Image)

Rose Plant Gardening Tips: गुलाब के फूल कई रंगों में आते हैं और ये आपके घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं गमले में गुलाब के फूल उगाने के आसान टिप्स के बारे में. इस तरह से आप अपने घर की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

Rose Plant Gardening Tips: गुलाब फूल अपनी खूबसूरती और सुगंध के लिए जाने जाते हैं. जिन लोगों को गार्डेनिंग का शौक होता है वे अधिकतर अपने घर की छत या बालकनी में इस पौधे को जरूर लगाते हैं. अलग अलग रंगों में मिलने वाले ये फूल आपके घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं. लेकिन सही देखभाल नहीं मिलने के कारण ये फूल जल्दी मुरझा जाते हैं. इन फूलों को आप आसानी से गमले में भी उगा सकते हैं. सही देखभाल करने से गुलाब के फूलों से आपका बगीचा सुंदर नजर आएगा. इस आर्टिकल से जानते हैं गुलाब के पौधे की गार्डेनिंग के तरीके. 

इस तरह से पौधे को लगाएं

गुलाब के पौधे को लगाने के लिए सबसे आसान तरीका है छोटे पौधे को रोपना. आप किसी नर्सरी से अच्छे पौधे को लाएं और इसे गमले में लगाएं.

यह भी पढ़ें: Paan Plant Gardening Tips: अब घर में लगाएं पान का पौधा, इन टिप्स की लें मदद 

मिट्टी को करें तैयार

पौधे लगाने से पहले आपको मिट्टी तैयार करना जरूरी है. उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करें. मिट्टी में आप खाद और थोड़ी सी रेत को मिला दें. अब गमले में मिट्टी को डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. गमले की छेद को भी चेक कर लें. अगर छेद बंद रहेगा तो पानी निकलने में परेशानी होगी और पौधा सड़ जाएगा. मिट्टी तैयार करने के बाद आप इसमें आप पौधे को लगाएं और चारों तरफ मिट्टी से दबा दें. 

पानी और धूप का ख्याल 

गुलाब के पौधे की ग्रोथ के लिए धूप और पानी का ख्याल रखें. गुलाब के पौधे को धूप में रखें और समय पर पानी दें. लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी डालने से बचें नहीं तो पौधा खराब हो जाएगा. 

इस बात का रखें ख्याल

गुलाब के पौधे को आप बारिश के मौसम बीत जाने पर लगाएं. पौधे की ग्रोथ सही रहे इसके लिए खाद डालें. 

यह भी पढ़ें: Spinach Plant Gardening Tips: बालकनी में उगाएं ताजा पालक, इन टिप्स का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola