ePaper

Healthy Rice Flour Laddu Recipe: ये हैं सुपर-हेल्दी और झटपट बनने वाले चावल के लड्डू

Updated at : 18 Jul 2025 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
Healthy Rice Flour Laddu Recipe: ये हैं सुपर-हेल्दी और झटपट बनने वाले चावल के लड्डू

Healthy Rice Flour Laddu Recipe: झटपट और सेहतमंद चावल के आटे के लड्डू बनाएं घर पर जो स्वादिष्ट होने के साथ आपके त्योहारों को खास बनाएंगे. आसान रेसिपी यहां जानें.

विज्ञापन

Healthy Rice Flour Laddu Recipe: आज के बदलते लाइफस्टाइल हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता है.ऐसे में हम अक्सर ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं कि जो स्वाद में लाजवाब हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो तो ये सुपर-हेल्दी और झटपट बनने वाले चावल के लड्डू आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं. चावल के आटे से बने ये लड्डू न सिर्फ पौष्टिक हैं बल्कि आसानी से और जल्दी बनाए जा सकते हैं.तो चलिए जानते हैं इस हेल्दी रेसिपी के बारे में जिससे आप और आपके परिवार को सेहत और स्वाद दोनों का बेहतरीन मेल मिलेगा.

सामग्री

  • चावल का आटा – 1 कप
  • गुड़ (कटे हुए या गुड़ का पाउडर) – 3/4 कप (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • काजू, बादाम (कटे हुए) – 2 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • पानी – 1/4 कप (गुड़ घोलने के लिए)

बनाने की विधि

  • चावल का आटा भूनना: एक भारी तले की कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गरम करें. अब इसमें चावल का आटा डालकर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. ध्यान रहे आटा जलना नहीं चाहिए इसे बार-बार चलाते रहें.
  • गुड़ का सिरप बनाना: एक अलग पैन में पानी डालकर गर्म करें.उसमें गुड़ डालें और पूरी तरह घुलने तक पकाएं.गुड़ का सिरप गाढ़ा हो जाना चाहिए ताकि वह थोडा चिपचिपा हो जाए.
  • आटे में गुड़ मिलाना: भुना हुआ चावल का आटा धीमी आंच पर रखकर उसमें गुड़ का गाढ़ा सिरप डालें. तेजी से मिलाएं ताकि गुड़ आटे में अच्छी तरह घुल जाए और मिश्रण गुठली न बने.
  • इलायची और मेवे डालना: इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • लड्डू बनाना: मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि आप उसे हाथ में लेकर लड्डू बना सकें. मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथों में घी लगाकर मनचाहे आकार के छोटे-छोटे लड्डू बनाएं.
  • ठंडा होने दें: तैयार लड्डुओं को किसी थाली या प्लेट में रखकर पूरी तरह ठंडा होने दें ताकि वे सख्त होकर फर्म हो जाएं.

Also Read : Pineapple Fried Rice Recipe:भूल जाएंगे बिरायनी का स्वाद,जब आप चखेंगे पाइनएप्पल फ्राइड राइस

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola