नवादा में बाजार बंद होते ही चोरों ने दीवार काटकर दुकान से नकदी,कागजात और सामान लेकर फरार

Published by : Vivek Singh Updated At : 01 Jun 2026 1:26 PM

विज्ञापन

चोरी के बाद दुकान की तस्वीर

Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित पाती बाजार में रविवार की रात चोरों ने एक दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्ती व्यवस्था की पोल खोल दी. अज्ञात बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी की दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए.

विज्ञापन
Nawada News : (अनिल कुमार) नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित पाती बाजार में रविवार की रात चोरों ने एक दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्ती व्यवस्था की पोल खोल दी. अज्ञात बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी की दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए.

दीवार काटकर दुकान में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार पाती बाजार निवासी गल्ला व्यवसायी रमेश कुमार उर्फ जम्मू की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. रात के अंधेरे में बदमाशों ने दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी गल्ला की बक्स को तोड़ दिया. बक्स में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद चोर अपने साथ ले गए.

महत्वपूर्ण कागजात भी किए तहस-नहस

चोरी के दौरान बदमाशों ने दुकान में रखे कई जरूरी दस्तावेजों को भी बिखेर दिया और नुकसान पहुंचाया. इतना ही नहीं, दुकान में रखा करीब पांच बोरा गेहूं भी चोर उठा ले गए. घटना से व्यवसायी को भारी आर्थिक क्षति हुई है.

सुबह खुली दुकान तो उड़ गए होश

सोमवार सुबह जब व्यवसायी दुकान खोलने पहुंचे तो टूटी हुई दीवार और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए. चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

जांच में जुटी पुलिस, जल्द खुलासे का दावा

घटना की सूचना पर अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

थानाध्यक्ष ने घटना पर क्या बताया?

थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन