Hair Care Tips: कॉफी है बालों के लिए फायदेमंद, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 07 Sep 2025 4:53 PM
hair care tips ( AI Image)
Hair Care Tips: सुबह में फ्रेश फील करने के लिए लोग कॉफी का सेवन करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कॉफी आप बालों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं? कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स बालों के लिए फायदेमंद हैं.
Hair Care Tips: सुंदर और घने बाल लुक को निखारते हैं और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, गलत खानपान और स्ट्रेस के कारण बालों की समस्याएं आम हो गई हैं. बालों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं. ये बालों की सुंदरता को बनाए रखने में मदद करता है. कॉफी का इस्तेमाल सुबह में एनर्जी ड्रिंक के तौर पर आमतौर पर होता है. इसका इस्तेमाल थकान को मिटाने के लिए किया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल बालों में भी कर सकते हैं. कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों के लिए फायदेमंद हैं. आप कॉफी का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं और बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे आप कॉफी का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं.
कॉफी से तैयार करें हेयर मास्क
आप कॉफी से हेयर मास्क को बना सकते हैं. आप दो चम्मच कॉफी पाउडर में 2 से 3 बड़े चम्मच दही को मिक्स करें. इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर के आप बालों में लगा लें. अब आप इस पेस्ट को बालों में लगाएं और आधे घंटे तक आप इसे लगे रहने दें. फिर आप इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: बिना पार्लर जाए बालों में लाएं चमक, तैयार करें ये हेयर मास्क
इस तरह करें इस्तेमाल
आप कॉफी को उबाल लें और स्ट्रांग कॉफी को तैयार करें. इसे आप ठंडा कर के रख लें और फिर बालों और स्कैल्प पर लगा लें. इसे कुछ देर 10-15 मिनट तक रहने दें. इसके बाद आप इसे धो लें. ये बालों की ग्रोथ में फायदेमंद है.
कॉफी से बालों को मिलने वाले फायदे
- हेयर ग्रोथ को बढ़ावा– कॉफी का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है. जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं.
- झड़ते बालों को रोकता है– अगर आप झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं आप कॉफी का इस्तेमाल करें. कॉफी में मौजूद कैफीन बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर हेयर फॉल कम करता है.
- बालों में नेचुरल शाइन– कॉफी का इस्तेमाल बालों को चमकदार बनाता है. इससे आपके बाल खूबसूरत बनते हैं. इसका यूज बालों को सॉफ्ट बनाता है.
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब ड्राई हेयर नहीं, बालों को बनाएं मुलायम, अपनाएं ये टिप्स
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










