ePaper

Hair Care Tips: अब ड्राई हेयर नहीं, बालों को बनाएं मुलायम, अपनाएं ये टिप्स

Updated at : 11 Jul 2025 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips ( AI Generated image)

Hair Care Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं. सभी लोग बालों की मजबूती और खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप रूखे बालों को मुलायम बनाना चाहते हैं तो आप इन टिप्स का यूज करें.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर कोई लंबे, घने और काले बाल पाना चाहता है. खूबसूरत बाल आपके लुक में भी एक चमक लेकर आते हैं. कई लोग बालों की मजबूती और खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. मगर आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं. बालों की केयर के लिए आप घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अक्सर लोग ड्राई बालों से परेशान रहते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल भी मुलायम रहे तो आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

दही का करें इस्तेमाल

दही में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये सेहत के साथ बालों के लिए भी अच्छा है. आप दही को बालों में लगा सकते हैं.आप दही के साथ एलोवेरा जेल को मिक्स करें. इसको अब अपने बालों पर लगा लें और 30 मिनट तक रहने दें. टाइम बीत जाने पर आप इसे साफ पानी से धो लें. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: एलोवेरा से बनाएं ये हेयर मास्क, पाएं सिल्की और सॉफ्ट बाल

इस चीज का करें इस्तेमाल 

बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें. नारियल का तेल बालों के लिए अच्छा होता है. इस नुस्खा का इस्तेमाल सालों से होता आ रहा है. बालों को हेल्दी रखने के लिए आप नारियल तेल को गर्म कर लें. इसे बालों की जड़ों में लगाएं और कुछ देर तक मसाज करें. इसे कुछ देर के लिए रहने दें फिर बालों को वॉश कर लें. 

अंडे का करें यूज

बालों को मुलायम बनाने के लिए आप अंडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अंडे में आप दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को बालों में लगा लें और 20 मिनट तक के लिए इसे रहने दें. फिर इसे धोकर साफ कर लें. ये आपके बाल मुलायम हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब बालों को मिलेगा नेचुरल शाइन और ग्रोथ, इन DIY हेयर स्प्रे से मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola