Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 14 Jun 2025 10:49 AM

विज्ञापन

hair care tips ( AI image)

Hair Care Tips: काले और चमकदार बाल भला किसे पसंद नहीं आते हैं. सुंदर बाल आपको लोगों के सामने प्रेजेंटबल बनाते हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है. इस वजह से बाल बेजान हो जाते हैं. नीम का इस्तेमाल आप बालों के लिए करें.

विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों की खूबसूरती आपकी सुंदरता को और निखार देती है. काले और चमकदार बाल भला किसे पसंद नहीं आते हैं. सुंदर बाल आपको लोगों के सामने प्रेजेंटबल बनाते हैं. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण, तनाव और खाने पीने में की गई लापरवाही के कारण बालों के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है. कई बार रूखे बाल और डैंड्रफ की समस्या भी देखने को मिलती है. इन सब चीजों से बचने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं नीम के बारे में. नीम में एंटीफंगल और एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं. नीम के औषधीय गुण बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने में कारगर है. तो आइए जानते हैं कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

नीम और दही का करें इस्तेमाल

बालों की परेशानी जैसे डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप नीम और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें. अगर आपके पास नीम पाउडर है तो आप इसका इस्तेमाल करें. 2 बड़े चम्मच नीम के पेस्ट में दही को डालकर मिक्स करें. नीम और दही से तैयार इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों में लगाएं. इसे बालों में करीब आधे घंटे के लिए रहने दें और फिर धो लें. किसी भी तरह का हेयर मास्क लगाने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब बालों को मिलेगा नेचुरल शाइन और ग्रोथ, इन DIY हेयर स्प्रे से मिलेगा फायदा

नीम और एलोवेरा हेयर मास्क का करें यूज 

बालों की समस्या को दूर करने के लिए और बालों की मजबूती के लिए आप नीम और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको तैयार करने के लिए आप फ्रेश एलोवेरा जूस में पिसी हुई नीम की पत्तियों को मिला कर एक पेस्ट बना लें. इसको आप बालों में लगाएं और 30 मिनट के बाद इसे धो लें. 

यह भी पढ़ें– Hair Style for Summer: गर्मी के मौसम में आराम के साथ फैशन हो ऑन पॉइंट, ट्राई करें ये हेयर स्टाइल

यह भी पढ़ें– Hair Care Mistakes: रूखे-बेजान बालों का कारण बन सकती हैं ये गलतियां, गर्मियों में इन हेयर केयर मिस्टेक्स से बचें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola