ePaper

Hair Care Tips: बिना पार्लर जाए बालों में लाएं चमक, तैयार करें ये हेयर मास्क

Updated at : 10 Aug 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips ( AI image)

Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए सही तरीके को अपनाया जाए तो आपके बाल भी खूबसूरत नजर आएंगे. बालों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आप घर पर ही हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं. हर कोई चाहता है कि उसके बाल सिल्की, घने और हेल्दी रहे. जीवनशैली में बदलाव, धूल, प्रदूषण, बदलता मौसम और गलत हेयरकेयर रूटीन हमारे बालों की खूबसूरती छीन लेते हैं. बालों की देखभाल के लिए सही तरीके को अपनाया जाए तो आपके बाल भी खूबसूरत नजर आएंगे. बालों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आप घर पर ही हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं. केले का इस्तेमाल कर आप बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं. बालों को चमकदार और सॉफ्ट बनाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. केले में पाए जाने पोषक तत्व इसे सेहत और बालों के लिए फायदेमंद बनाते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कैसे आप केले से हेयर मास्क को तैयार कर सकते हैं.

दही के साथ करें इस्तेमाल

दही का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद होता है. आप केला और दही से हेयर मास्क को तैयार कर सकते हैं. आप पके केले के साथ दही को मिक्स करें और इस पेस्ट को आप बालों में लगाएं. आप इस मिश्रण में शहद को भी मिला सकते हैं. आप इस पेस्ट को आप बालों में लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें. टाइम बीत जाने पर आप बालों को धो लें. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए आजमाएं ये दादी-नानी के असरदार नुस्खे

नारियल के तेल के साथ

बालों को चमकदार बनाने के लिए आप केले के साथ नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है. आप पके केले को अच्छे से मैश कर लें. इसमें आप एक बड़ा चम्मच नारियल के तेल को मिक्स करें. इस पेस्ट को बालों में अप्लाई करें और थोड़ी देर तक रहने दें. फिर आप बालों को धोकर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब ड्राई हेयर नहीं, बालों को बनाएं मुलायम, अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola