ePaper

Hair Care Tips: एक बार फिर गंजे सिर पर उग आएंगे बाल, ये घरेलू उपाय आपको नहीं बनने देंगे हंसी का पात्र

Updated at : 05 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
home remedies for hair growth

home remedies for hair growth

Hair Care Tips: अगर आपके बल तेजी से झड़ रहे हैं और आप गंजेपन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं तो ऐसे में आपको इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाना चाहिए. आपके गंजे सिर पर बाल उगाने में ये काफी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गयी है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समय गंजेपन की समस्या से जूझ रही है. बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. कई बार आपके बाल जेनेटिक्स की वजह से तो कई बार खराब डायट और लाइफस्टाइल की वजह से झड़ने लगते हैं. जब हमारे बाल झड़ने शुरू होते हैं तो ऐसे में हमें स्ट्रेस होता है जिससे हमारे बालों के झड़ने की जो प्रक्रिया होती है वह और ही ज्यादा तेज हो जाती है. बालों के झड़ने की वजह से सिर्फ हमारा कॉन्फिडेंस डाउन नहीं होता है बल्कि कई बार लोग हमारे गंजेपन को देखते हुए हमारा मजाक उड़ाना भी शुरू कर देते हैं. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं और वे गंजेपन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने गंजे सिर पर एकबार फिर से बाल उगा पाएंगे. तो चलिए इन नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नारियल तेल और प्याज का रस

आपको अपने बालों को दोबारा उगाने के लिए नारियल तेल और प्याज के रस का इस्तेमाल करना चाहिए. नरियल का तेल आपके जड़ों को न्यूट्रिएंट्स प्रोवाइड करता है जबकि प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों को एक बार फिरसे बढ़ने में मदद करता है. इस नुस्खे का इस्तेमाल करने के लिए आपको दो चम्मच नारियल के तेल में आपको एक चम्मच प्याज का रस मिला देना होगा. फिर हल्के हाथों से अपने स्कैल्प का मसाज करना होगा. करीबन 1 से 3 घंटे बाद अपने बालों को एक माइल्ड शैंपू से धो लें. हफ्ते में इस नुस्खे को दो से तीन बार अपनाने से ही आपको फर्क महसूस हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Grey Hair Remedy: सफेद बालों ने जवानी में ही दिला दिया बुढ़ापे का एहसास? इस तरह फिर से उन्हें करें काला

आंवले के साथ मेथी का इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों के ग्रोथ को बूस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में आंवला आपकी काफी मदद कर सकता है. विटामिन सी से लोडेड होने की वजह से ये आपके बालों को मजबूती देता है. वहीं, मेथी आपके बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें जड़ों से मजबूत भी बनाता है. इस नुस्खे को घर पर तैयार करना काफी आसान है. सबसे पहले आपको बराबर मात्रा में आंवला पाउडर और मेथी पाउडर को मिला लेना होगा. इसके बाद थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लेना होगा. अब आपको इस पेस्ट को अपने पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें और घंटेभर के लिए छोड़ दें. बाद में अपने बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें. इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कुछ महीनों तक करने से आपको एक बार फिर से झड़े हुए बाल उगते हुए महसूस होने लगेंगे.

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola