Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 27 Jan 2025 10:18 AM

विज्ञापन

coconut oil for hair growth

Hair Care Tips: अगर आपके बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं तो ऐसे में आपको नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करना चाहिए. चलिए इन चमत्कारी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: अगर आपके बाल भी काफी तेजी से झड़ रहे हैं और आपको ऐसा लग रहा है कि आप कुछ ही समय में गंजे हो जाएंगे तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से साधारण से नारियल तेल का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. केवल यहीं नहीं, इन नुस्खों का जब आप इस्तेमाल करते हैं तो आपके झड़े हुए बाल एक बार फिर से उगने भी लग जाते हैं. तो चलिए इन चमत्कारी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नारियल तेल और करी पत्ते

अगर आप चाहते हैं कि आपके झड़े हुए बाल एक बार फिरसे उगने लगे तो ऐसे में आपको नारियल तेल और करी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल डैमेज होने से बचते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल हेल्दी तरीके से ग्रो करे तो ऐसे में आपको सबसे पहले 2 चम्मच नारियल के तेल को अच्छी तरह से गर्म कर लेना होगा. इसके बाद आंच को धीमा करते हुए इसमें 10 करी पत्ते डाल देने होंगे. अब आंच बंद कर दें और इसमें करी पत्तों को 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब तेल अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे अपने बालों पर डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें. अब आपको एक अच्छे शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लेना होगा. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में फायदा हो सकता है.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

नारियल तेल और कपूर

अगर आप चाहते हैं कि आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाए तो ऐसे में आपको नारियल तेल के साथ कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपके बाला झड़ने से बचे साथ ही नये बालों को उगने में भी मदद मिलती है. इसके इस्तेमाल से आपको डैंड्रफ और इचिंग की समस्या से भी राहत मिल सकती है. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको नारियल तेल को अच्छी तरह से गर्म करके उसके 2 कपूर की गोलियां डाल देनी होगी. जब कपूर अच्छी तरह से पिघल जाए तो इस तेल को ठंडा करके अपने स्कैल्प पर लगा लें. करीब आधे घंटे तक इसे अपने स्कैल्प पर लगा रहने दें और फिर एक अच्छे शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: आपके बालों के लिए वरदान है आंवला शॉट, इस तरह सेवन से होंगे जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola